Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लोक सेवा गारंटी के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण निर्धारित समय में करें,समयसीमा के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना-कलेक्टर, रीवा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 09 सितम्बर 2020. कलेक्टर इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये हैं कि लोक सेवा गारंटी अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण समय सीमा के अन्दर किया जाय। समय सीमा से बाह्य होने पर लंबित आवेदन पत्रों के आधार पर पदाभिहित अधिकारी पर जुर्माना लगाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि लोक सेवा गारंटी के अन्तर्गत 9 सितम्बर तक 7309 आवेदन पत्र समय सीमा से बाह्य हैं। जबकि केवल 547 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मऊगंज के यहां कुल 1209 आवेदन समय सीमा से बाह्य हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व त्योंथर स्तर पर 645 आवेदन समय सीमा से बाहर हैं। रायपुर कर्चुलियान के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्तर पर 587 आवेदन समय सीमा से बाहर के लंबित हैं। हुजूर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्तर पर 340 आवेदन एवं गुढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्तर पर 157 आवेदन समय सीमा से बाहर हैं। हनुमना के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के यहां 117 आवेदन समय सीमा से बाहर के हैं। जवा तहसीलदार के यहां 33 आवेदन एवं देवतालाब के नायब तहसीलदार के पास 22 आवेदन समय सीमा के बाहर के हैं। कलेक्टर ने इन आवेदन पत्रों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »