Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के आठ जिलों फिर भारी बारिश की चेतावनी, एलो एलर्ट जारी

भोपालः मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 5 संभागों के सभी जिलों में तथा दमोह जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के मंडला में 49, खंडवा में 37, रतलाम में 26, उज्जैन में 20, रीवा में 18.2, धार में 17.3, खरगोन में 7.2, सीधी में 1.6, पचमड़ी में 6.6, इंदौर में 7.1, छिंदवाड़ में 7.2, बैतूल में 1, उमरिया में 1.8, मलाजखंड में 6.4, होशंगाबाद में 0.8, जबलपुर में 0.6 है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खरगौन, खंडवा, अलीराजपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, इंंदौर, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा दमोह जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »