Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

युवा एकता परिषद् के संस्थापक, विनम्रता के प्रतिमूर्ति बेउहर भैया को समर्पित,विकास भारद्वाज’पाठक’

बेउहर भैया रीमा में समाजकार्य के पर्याय माने जाने लगे थे।बेउहर भैया एक युवा तेजस्वी व्यक्तित्व थे जो हर पल समाज को करीब से देखते थे।जब वह अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से समाजकार्य विषय पर स्नातकोत्तर कर रहे थे उस दौरान समाज कल्याण की भावना का उनके मनोभाव पर गहरा प्रभाव पड़ा यही कारण भी रहा कि समाज में नवाचार की भावना के साथ युवा एकता परिषद् की स्थापना की गई।मुझे याद है सितंबर 2016 में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें बेउहर भैया ने एक सफल नेतृत्व किया था।यूं तो बतौर मार्गदर्शक पंडित सचिन शर्मा सदैव बेउहर को ऊर्जान्वित करते रहे।उस कवि सम्मेलन में अंतिम दौर के बाद जब तमाम लोग कार्यक्रम सफल होने के बाद अपने घर को हो लिए तब एक युवा आधी रात तमाम व्यवस्थाओं को तंदुरुस्त करने में लगा हुआ था। इसके साथ ही कार्यक्रम की बेहतरीन समीक्षा करते हुए भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए थे।
बेउहर भैया को विनम्रता की प्रतिमूर्ति कहना कतिपय अतिशयोक्ति नहीं होगा।जिस उम्र में युवा पथ से विचलित होता है उस उम्र में खुद संभलकर दूसरे लोगों को संभालने का जिम्मा बेउहर ने खुद अपने कंधों पर ले रखा था।
समय के साथ भविष्य को संवारने के लिए एक निजी संस्थान में अपनी सेवा देने के लिए शहर को चले जाना तो आसान था परंतु ईश्वर को न जाने क्यों बेउहर भैया मुस्कुराना रास नहीं आया,न जाने क्यों भगवान ने बेउहर को अपने पास बुला लिया।वही बेउहर जो कल‌ तक निराला नगर,शिवनगर मोड़, विश्वविद्यालय तमाम जगहों पर खिलखिलाते हुए सबको सराबोर कर देते थे।आज न जाने क्यों मौन हो गए हैं,एक टीस दे गए हैं जो रह रहकर रुंदन के लिए मजबूर करती है।अभी तो न जाने सफर कितना लंबा था,अभी तो न जाने कितने सपनों को मुठ्ठी में बंद करना था,अभी तो न जाने कितने रिश्तों का निर्वाह करना था।सच कहूं तो बेउहर भैया आप हिम्मत हारने वाले लोगों में तो नहीं थे फिर आप क्यों हमें छोड़कर चले गए…??
आज भी जब सब इकट्ठे होते हैं तो ऐसा लगता है कि कहीं पर आप गुमसुम से बैठे होंगे,सबकी बातों को गौर से सुनने के लिए पर शायद यह अब कहां संभव है !
बेउहर भैया आपको अब युवाओं की चिंता नहीं होती होगी..?
बेउहर भैया आप हमेशा युवाओं के दिलों पर राज करते रहेंगे, आपने जिस युवा एकता परिषद् का आगाज किया है,उसे हम सब अंजाम तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। हम आपके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील हैं।
बेउहर भैया आपको नमन करना इतना भी आसान नहीं है.. अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि ।।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »