Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रक्तदान परोपकार और परहित का कामःसांसद डामोर,आधुनिक भारत के निर्माता है प्रधानमंत्री मोदी:-जिला अध्यक्ष नायक, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

सेवा सप्ताह के अंतर्गत युवा मोर्चा ने दिया रक्तदान

रक्तदान परोपकार,उपकार और परहित का काम है,यह पवित्र काम दूसरे का जीवन बचाने के लिए कर रहे हैं,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा जीवन सेवा को समर्पित किया,हम उनसे प्रेरणा लेकर सेवा कार्यो में जुटें,उक्त बात रतलाम झाबुआ अलीराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा आयोजित रक्तदान के दौरान कही,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है,भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने मोदी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि 14 सितंबर से शुरू हुए सेवा सप्ताह के
अंतर्गत पार्टी एवं विभिन्न मोर्चा,प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सेवा कार्यो में जुटे हुए हैं,गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला अस्पताल में सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल और स्वास्थ्य,दीर्घायु होने की कामना करी,सांसद डामर और जिला अध्यक्ष नायक ने शिविर में रक्तदान करने वाले मोर्चा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को संगठन सेवा सप्ताह और सरकार सहयोग सप्ताह के रूप में मना रही है।भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के महानायक और निर्माता हैं और युवाओं के मार्गदर्शक है,उनका अदभुत व्यक्तित्व है जो साधारण इंसान नहीं कर सकता है,जो आज देश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है,रक्तदान आयोजन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,मनोहर सेठिया,पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल,प्रदेश भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप चौहान,प्रशांत उपाध्याय,भाजयूमो जिला महामंत्री संजय भाभर,खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक समर्थ उपाध्याय,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, कोसल सोनी,सुरभान गुण्डिया, अतुल चौहान,कमलेश नायक, राजेश पारगी,हरु मचार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »