Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना को हराने वाली अच्छी खबर सोमवार को देश भर में ठीक हुऐ एक लाख से अधिक लोग, लगातार चौथे दिन भी रहा सकारात्मक परिणाम

नई दिल्ली: देशभर में लगातार चौथे दिन से 1 लाख से अधिक व्यक्तियों ने कोरोना वायरस कोविड-19 को मात दी है, जिससे देश में राष्ट्रीय औसत कोरोना रिकवरी दर तेजी से बढ़ती हुई 80 प्रतिशत के पार 80.12 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 93,356 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं जबकि शनिवार को 94,612 और रविवार को 95,880 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए थे। तो वहीं सोमवार को देर रात जारी आंकडों के अनुसार 1 लाख से अधिक लोग स्वास्थ्य हो कर अपने घरों को पहुंचे हैं ।

लगातार चौथे दिन इस तरह के आंकड़े सामने आए हैं जिनमें कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है।

मंत्रालय के मुताबिक देश के 12 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशो में कोरोना रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर से अधिक है। पिछले दिनो के दौरान कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों में से 79 प्रतिशत व्यक्ति देश के राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। देशभर में कोरोना संक्रमण मुक्त व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 43,96,399 हो गयी है। कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित वाले राज्यों में शामिल बिहार में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 92 प्रतिशत हो गयी है।

इसके अलावा तमिलनाडु में रिकवरी दर 90 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल में 87 प्रतिशत, दिल्ली में 85 प्रतिशत, गुजरात में 84 प्रतिशत, राजस्थान में 83 प्रतिशत, तेलंगाना में 82 प्रतिशत, असम और ओडिशा में 81 प्रतिशत, झारखंड, हरियाणा,उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 80 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 77 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 73 प्रतिशत, पंजाब में 74 प्रतिशत,केरल में 71 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 64 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 55 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 26,408 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। इसके अलावा आंध्रप्रदेश में 10,608, कर्नाटक में 8,611, उत्तर प्रदेश में 6,584, तमिलनाडु में 5,206, ओडिशा में 4,018, दिल्ली में 3,742, पश्चिम बंगाल में 2,958, केरल में 2,751, हरियाणा में 2,547, तेलंगाना में 2,230, पंजाब में 2,225, मध्य प्रदेश में 2,216, बिहार में 1,857, असम में 1,795, राजस्थान में 1,664, छत्तीसगढ़ में 1,572 और गुजरात में 1,204 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »