Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

वन मित्र पोर्टल से मिला कल्याणी रामरती को अपनी जमीन का हक,रीवा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 22 सितम्बर 2020. वनाधिकार अधिनियम के तहत वनवासी परिवारों को परंपरागत रूप से खेती करने तथा निवास करने वाले स्थानों का वन अधिकार पत्र दिया जाता है। रीवा जिले में वर्ष 2007 से अब तक दर्ज वनाधिकार के दावों में 2700 से अधिक दावे अमान्य किये गये। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के अनुसार सभी अमान्य दावों का वन मित्र पोर्टल से पुन: सत्यापन किया गया। रीवा जिले में वन मित्र पोर्टल के माध्यम से 721 पात्र हितग्राहियों के वनाधिकार पत्र मंजूर हुए हैं। इनमें सिरमौर विकासखण्ड के ग्राम थनवरिया की कल्याणी रामरती कोल भी शामिल हैं।
श्रीमती रामरती कोल के पति देवनाथ कोल का कई वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। रामरती कोल अपने दो पुत्रों तथा पुत्र वधुओं के साथ पुस्तैनी जमीन पर खेती करके परिवार का पेट पालती हैं। उनके बेटे भी खेती में उनका हाथ बटाते हैं। उनका परिवार पिछले लगभग 40 वर्षों से वन भूमि पर खेती कर रहा है। रामरती ने वन अधिकार अधिनियम के तहत भू अधिकार पत्र पाने के लिये 2010 में ग्राम सभा के माध्यम से अपना दावा दर्ज कराया। दावे के साथ पर्याप्त साक्ष्य न होने पर रामरती को वन अधिकार पत्र नहीं मिल सका। अमान्य दावे को वन मित्र पोर्टल में दर्ज करके नवीन प्रावधानों के तहत सत्यापित करने पर रामरती को अपनी जमीन का वन अधिकार पत्र प्राप्त हो गया है। इसके मिलने से प्रसन्न रामरती ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »