Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पथ विक्रेताओं को ऋण योजना को प्रमाण पत्र वितरित किये जिले के 425 पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित, रीवा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 24 सितम्बर 2020. गरीब कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण पथ विक्रेताओं को ऋण योजना के प्रमाण पत्र वितरित किये। भोपाल से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को जिला मुख्यालय सहित सभी जनपद पंचायत स्तर में भी देखा गया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पथ विक्रेताओं से संवाद भी स्थापित किया। भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल उपस्थित रहे। रीवा स्थित एनआईसी में जिले के पथ विक्रेताओं को ऋण प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्ट्रीट वेण्डर को प्रदाय किये गये ऋण का ब्याज सरकार भरेगी तथा इन्हें पहचान पत्र दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शहरी पथ विक्रेताओं के लिये पीएम निधि योजना शुरू की। इसलिए प्रदेश सरकार ने शहरी पथ विक्रेताओं के साथ ग्रामीण पथ विक्रेताओं के लिये भी योजना बनाई जिसमें ग्रामीण स्ट्रीट वेण्डर दस हजार रूपये का ऋण लाभ लेंगे। उनका करोबार सुधरेगा तथा वह भी सम्मान की जिंदगी जी सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पथ विक्रेताओं के साथ मिलकर स्ट्रीट को साफ सुथरा रखने के लिये कॉपरेटिव स्ट्रीट मैनेजमेंट को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने भरोसा दिलया कि हर जरूरतमंद को दस हजार रूपये की मदद मिलेगी तथा सरकार ब्याज भरेगी। श्री चौहान ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सभी पथ विक्रेताओं को अपना धंधा करने का अधिकार है, आजीविका का अधिकार सबका अधिकार है इसलिए इनकी जिंदगी को कठिन नहीं बनने दिया जायेगा तथा इनके व्यवसाय में बाधा डालने वालों के विरूद्ध कार्यवाही भी होगी।
रीवा स्थित एमआईसी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल तथा जिला पंचायत के सीईओ स्वप्निल वानखेड़े ने ग्रामीण पथ विक्रेताओं को ऋण प्रमाण पत्र वितरित किये। जिला प्रबंधक एनआरएलएम अजय सिंह ने बताया कि रीवा जिले में 425 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया है। 6437 प्राप्त आवेदनों में से बैंक द्वारा 552 प्रकरण स्वीकृत किये गये हैं। इस दौरान एलडीएम रश्मेन्द्र सक्सेना सहित जितेन्द्र सिंह, अमित मिश्रा, इदरीश खान तथा विभागीय अधिकारी व ग्रामीण पथ विक्रेताओं रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »