Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“सटोरियों के खिलाफ झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही ” झबुआ से मनीष वाघेला

 

“सटोरियों के खिलाफ झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही ”
झबुआ से मनीष वाघेला

1- थांदला में 01 लाख रूपये का सट्टा पकड़ाया:– पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ, श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 25-26.09.2020 की रात को उप निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह डामोर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सुतरेटी रोड शंकर मंदिर के सामने आम रोड,थांदला में कुछ लोग आईपीएल 20-20 में सट्टा लिखकर रूपये पैसे का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनि पृथ्वीराज सिंह डामोर हमराह फोर्स के उक्त स्थान पर पहूचे, जहॉ कुछ लोग सुतरेटी रोड शंकर मंदिर के सामने आम रोड पर बैठे मोबाइल से क्रिकेट मैच का सट्टा अंक लिखकर दाव लगा रहे थे, जिनको पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे उनका नाम पता पुछने पर 1- पवन पिता शंभू लाल राठौर उम्र 28 साल निवासी थांदला, 2-जाहिद अहमद पिता वाहिद अहमद उम्र 30 साल निवासी ऋतुराज कॉलोनी थांदला, 3- शैलेंद्र मल पिता घनश्याम मल उम्र 29 साल निवासी दयाल कॉलोनी थांदला का होना बताया। आरोपियों से सट्टा लिखने के संबंध में कागजात या लाईसेंस का पुछते नहीं होना बताया। सभी आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी पवन के पास एक विवो कंपनी का एंड्राइड फोन 91-आई नीले रंग का, आरोपी जाहिद अहमद के पास से सट्टा अंक लिखा पर्चा एवं लीड पेन, एवं आरोपी शैलेंद्र मल के पास से करीब-करीब 1 लाख रूपये होना पाया गया, जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया जाकर थाना थांदला पर अपराध क्र 405/2020, पब्लिक गैंबलिंग मध्य प्रदेश एक्ट, 1976 की धारा 4a का पंजीबद्ध किया गया।


2- खवासा में 10,000 रूपये का सट्टा पकड़ाया:–
(A)- चौकी खवासा, थाना थांदला पर उनि सुशील पाठक, चौकी प्रभारी खवासा को दिनांक 26.09.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कस्बा खवासा में सट्टा लिखकर रूपए पैसे का दाव लगाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनि सुशील पाठक हमराह फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहूचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम भावेश पिता कालूराम पाटीदार उम्र 22 वर्ष निवासी गोपाल कॉलोनी खवासा का होना बताया, एवं आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक पेन एवं नगदी 5100/- रूपये मिले जिसे जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया जाकर चौकी खवासा पर अपराध क्र 094/2020, धारा 4(क) धुत अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।

(B)- इसी प्रकार चौकी खवासा, थांदला पर उनि सुशील पाठक, चौकी प्रभारी खवासा को दिनांक 26.09.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कस्बा खवासा में सट्टा लिखकर रूपए पैसे का दाव लगाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनि सुशील पाठक हमराह फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहूचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम कालूराम पिता शांतिलाल पाटीदार उम्र 53 वर्ष निवासी गोपाल कॉलोनी खवासा का होना बताया, एवं आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक पेन एवं नगदी 5390/- रूपये मिले जिसे जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया जाकर चौकी खवासा पर अपराध क्र 095/2020, धारा 4(क) धुत अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »