Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

टीआई विजय मिश्रा को तबादला होने पर नगर वासियों ने दी भावभीनी विदाई,नवागत थाना प्रभारी सविता रजक से की अपेक्षाएं, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

हिंडोरिया/दमोह. हिंडोरिया थाने में पदस्थापना की हैट्रिक लगा चुके लोकप्रिय थाना प्रभारी टीआई विजय मिश्रा को उनका स्थानांतरण अजाक्स थाना दमोह में होने पर नगर वासियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई. साथ ही दमोह देहात थाना से तबादला होकर आईं नवागंत थाना प्रभारी सविता रजक से कानून का राज स्थापित करने की अपेक्षा भी की गई.


इस इस मौके पर स्थानीय बस स्टैंड पर आयोजित स्थानांतरण विदाई समारोह के मौके पर टीआई विजय मिश्रा का नगर वासियों द्वारा फूल माला गुलाल साल श्रीफल इत्यादि के साथ स्वागत कर भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर नगर के सुधांशु चौबे, एडवोकेट शरद प्यासी, पटेरा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे , एकता परिषद के राज्य समन्वयक सुजात खान द्वारा श्री मिश्रा के शानदार, जानदार एवं यादगार कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.ज्ञातव्य हो कि श्री मिश्रा वर्ष 2007-08 में हिंडोरिया में सर्वश्रेष्ट थाना प्रभारी के रूप में नागरिक सम्मान से भी सम्मानित हो चुके है. समाज सेवी सुजात खान ने नवांगत थाना प्रभारी से थाना क्षेत्र में कानून का राज बेहतर ढंग से लागू कराने की अपेक्षा की. इस अवसर पर राम सिंह ठेकेदार, अन्नू राजपूत, पार्षद तैय्युब अली, हफीज ठेकेदार, एस ओ बीएल चौधरी ,मुन्ना मोदी , एड- बबलू अग्रवाल, एड- सूरज ताम्रकार, शानु आलराउंडर, गुलाम बादशाह, शहजाद कुरैशी, हबीब राजा,साजिद खान , नवाव राजा, मुनीम पठान, गुड्डू भाई ,टम्मा भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ कर्मी मौजूद रहे ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »