Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जंगल से मुरम का उत्खनन कर हो रहा था परिवहन, दमोह रेंजर की कार्रवाई, तीन आरोपियों के साथ ट्रैक्टर जप्त,दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह – बारिश का दौर थमते ही अब एक बार फिर दमोह के जंगली इलाकों में मुरम के स्थानों से परिवहन शुरू हो गया है. यह परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा है. वनों का उत्खनन और उन्होंने नुकसान पहुंचाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे हालात में दमोह रेंज के अंतर्गत अवैध उत्खनन के बाद हो रहे परिवहन की जानकारी लगने के बाद कार्रवाई की गई है. जिसमें तीन आरोपी सहित एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है.दमोह रेंज के अंतर्गत आने वाले जंगलों में देर रात अवैध उत्खनन का दौर जारी था. जिसकी जानकारी लगने के बाद दमोह रेंजर महिपाल सिंह ने दल बल के साथ पहुंचकर जंगल से अवैध रूप से मुरम का उत्खनन कर ले जाए जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया गया. इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि बारिश खत्म होने के बाद अब इस तरह से अवैध उत्खनन के मामले लगातार बढ़ेंगे और ऐसे हालात में वन अमला सक्रियता के साथ काम कर रहा है. मालूम हो कि बीते कुछ दिनों में अवैध उत्खनन रोकने पर बन अमले पर हमले की घटनाएं हो चुकी है. वन अमले के द्वारा ट्रैक्टर को पकड़े जाने के बाद अब ट्रैक्टर को राजसात किए जाने की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं दमोह के रेंजर महिपाल सिंह ने बताया कि जंगल में हो रही इस अवैध उत्खनन की कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद एक टीम बनाकर घेराबंदी की गई. तब तीन आरोपियों के साथ ट्रैक्टर को जप्त किया गया है. जहां आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है. वहीं ट्रैक्टर की भी राजसात किए जाने की कार्रवाई की जाएगी. आगामी दिनों में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. जिससे जंगलों में हो रहे अवैध उत्खनन को बंद किया जा सके ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »