Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आगामी त्योहारों के मद्देनजर दमोह देहात थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक…गाइडलाइन के अनुरूप त्योहार मनाने की अपील…,दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह – शासन के द्वारा जारी नई गाइडलाइन के आधार पर प्रदेश भर में अब आगामी त्योहारों को मनाया जाएगा। साथ ही विभिन्न जिलों में जारी गाइडलाइन के अनुसार त्योहारों को मनाएं जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के देहात थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें थाना प्रभारी श्याम बेन ने लोगों को विस्तृत रूप से समझाइस दी। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना काल के कारण सार्वजनिक स्थलों पर जो देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जानी है। वहां पर शासन की गाइड लाइन का पूरी तरह से ध्यान रखना होगा।

सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जाने वाले स्थान पर पंडाल का आकार 30×45 फीट से अधिक नहीं होना चाहिए। झांकी निर्माताओं को आवश्यक रूप से यह सलाह दी कि वह ऐसी झांकियों की स्थापना एवं प्रदर्शन नहीं करें जिससे संकुचित जगह के कारण श्रद्धालुओं, दर्शकों की भीड़ एकत्र हो। पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसकी व्यवस्थाऐं आयोजकों को सुनिश्चित करना होगा। मूर्ति विसर्जन संबंधित आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा।

मूर्ति को विसर्जन स्थल पर ले लाने के लिये अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह को ही अनुमति होगी। इसके लिये आयोजकों को अलग से जिला प्रशासन से लिखित अनुमति प्राप्त करना होगी। जिला प्रशासन इस दौरान कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये धार्मिक, सामाजिक आयोजन के लिये चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिये सामूहिक चल समारोह की भी अनुमति नहीं होगी।

साथ ही गरबा के आयोजन नहीं हो सकेंगे। लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई गाईड लाईन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। दर्शक फेस कबर, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर का प्रयोग के साथ ही राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे। शांति समिति की बैठक के दौरान क्षेत्र के कई गांव के गणमान्य नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों की मौजूदगी रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »