Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शारदेय नवरात्रि में माँ काली मंदिर रानीतालाब में,दर्शन के लिये करना होगा नियमों का पालन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 14 अक्टूबर 2020. कोरोना संक्रमण के समय में शारदेय नवरात्रि में माँ काली मंदिर रानीतालाब में दर्शनार्थी नियमों का पालन करते हुए दर्शन कर पायेंगे। तहसीलदार एवं मेला प्रबंधक आरपी त्रिपाठी ने बताया कि माता मंदिर के पट प्रात: से शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। इस अवधि में दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर दर्शन कर सकेंगे।
मेला परिसर में दुकानों व सायकाल स्टैण्ड आदि की नीलामी नहीं होगी। किसी भी प्रकार का शुल्क दर्शनार्थियों को नहीं लगेगा। मंदिर में आने हेतु प्रवेश द्वार बैरिकेटिंग कर बनाया जावेगा। जहां से दर्शनार्थी प्रवेश कर माता का दर्शन लाइन से मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करेंगे तथा लाइन से ही निकास द्वार से बाहर निकलेंगे। मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करना व माता को स्नान कराना पूर्णत: वर्जित रहेगा। बाहर से ही प्रसाद व फूलमाला का अर्पण किया जावेगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त शर्तों का पालन न करने व अव्यवस्था फैलाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश नवरात्रि के दौरान उपरोक्त मंदिर एवं परिसर में प्रभाव शील रहेगा। परिसर के अंदर की प्रसाद की सभी दुकानें परिसर के मुख्य द्वार के बाहर लगाई जायेगी। मंदिर की साफ सफाई एवं पोताई मंदिर समिति द्वारा पुजारी के माध्यम से कराई जावेगी। नवरात्रि अवधि में मंदिर में प्रकाश व्यवस्था सजाबट के साथ मंदिर समिति द्वारा की जावेगी तथा मंदिर में सीसीटीव्ही कैमरा मंदिर समिति द्वारा लगवाया जावेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »