Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा मे नहीं थम रहा कोराना विस्फोट,कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले के 24 स्थानों में बनाये गये कंटेनमेंट क्षेत्र,रीवा कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 15 अक्टूबर 2020. जिले के 24 स्थानों में कोरोना संक्रमित रोगी पाये जाने पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने के आदेश दिये हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र रीवा के वार्ड क्रमांक 26 पुलिस कालोनी में पूजा सिंह का घर, वार्ड क्रमांक 26 में ही अमित सिंह का घर, वार्ड क्रमांक 14 समान में रामकुमार का घर, वार्ड क्रमांक 11 इन्द्रा नगर में राजेश सिंह का घर, वार्ड क्रमांक 25 विवेकानंद नगर में विजय बहादुर सिंह का घर, वार्ड क्रमांक 24 पीटीएस चौराहा में ब्लाक एच-1, वार्ड क्रमांक 24 में ही द्वारिका नगर में उत्तम लेदवानी के घर को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।
रीवा नगर निगम क्षेत्र के ही वार्ड क्रमांक 24 में विश्वनाथ शुक्ला का घर, वार्ड क्रमांक 23 अमहिया में हीरालाल कालोनी का मकान नम्बर 16/452, वार्ड क्रमांक 18 में नरेन्द्र गुप्ता का घर, वार्ड क्रमांक 16 रवीन्द्र नगर में प्रेमचन्द्र पाण्डेय का घर, वार्ड क्रमांक 20 घोघर में सागर निगम का घर, वार्ड क्रमांक 9 निराला नगर में अभिनव शुक्ला का घर, वार्ड क्रमांक 38 रानी तालाब में दीपक का घर तथा वार्ड क्रमांक 4 शांति विहार कालोनी में गरिमा त्रिपाठी के घर को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने के आदेश दिये गये हैं।
कलेक्टर ने कोरोना संक्रमित रोगी पाये जाने पर तहसील रायपुर कर्चुलियान के ग्राम रायपुर कर्चुलियान के वार्ड क्रमांक 3 में राजेश तिवारी के घर, ग्राम खुझ के वार्ड क्रमांक 8 में उर्मिला सिंह का घर, ग्राम भलुही वार्ड क्रमांक 17 में सोनू प्रसाद साहू का घर तथा नगर परिषद मऊगंज के वार्ड क्रमांक 2 में श्रीनाथ चौरसिया के घर को कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश दिये हैं। नगर परिषद त्योंथर के वार्ड क्रमांक 6 में सीएमओ के आवास, तहसील त्योंथर के ग्राम कोनियाखुर्द वार्ड क्रमांक 13 में रमाकांत के घर से बुद्धिमान केवट के घर तक, इसी तहसील के ग्राम फरहदी के वार्ड क्रमांक एक में रामाश्रय के घर से अभयराज के घर तक, तहसील हुजूर के ग्राम किटहा के वार्ड क्रमांक 17 में सुरेन्द्र सिंह तिवारी के घर से रामजी सिंह तिवारी के घर तक तथा नगर परिषद गोविंदगढ़ के वार्ड क्रमांक 15 में विनय पाण्डेय के घर को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने के आदेश दिये गये हैं। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी। जारी आदेश के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया के लिए संबंधित एसडीएम कोे इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्रों में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »