Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना की जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, शपथ के साथ डीआरआई के कार्यकर्ताओं ने ‘मास्क ही वैक्सीन है’ का दिया संदेश,सतना से बिष्णू गुप्ता की रिपोर्ट

सतना – चित्रकूट: दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान चित्रकूट कार्यालय प्रांगण में आज प्रशिक्षकों, समाज शिल्पी दंपति कार्यकर्ताओं और जन शिक्षण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कोरोनावायरस से बचाव हेतु शपथ ली तथा ग्रामवासियों को भी इस बीमारी से बचाव हेतु जागरूक करने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में ३५ लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव डां अशोक पाण्डेय ने बताया कि गांव में कोरोनावायरस महामारी अभी नगण्य है और उसे हमें समाप्त करना है। सभी को शारीरिक दूरी का पालन करने, समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, हाथ धोने की आदत अपनी दैनिक जीवन में शुमार करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यकारी निदेशक जन शिक्षण संस्थान चित्रकूट राजेन्द्र सिंह ने बताया कि जब तक कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक हमें ढिलाई नहीं करनी है। तीन सुनहरे नियम का पालन करना है। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, साबुन से हाथ धोना भी बहुत जरूरी। साथ ही जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही।

इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी अनिल सिंह ने सभी को सामूहिक शपथ दिलाई। कोरोना की जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, शपथ के साथ डीआरआई के कार्यकर्ताओं ने ‘मास्क ही वैक्सीन है’ का संदेश दिया। जिसमें दीनदयाल शोध संस्थान के सभी समाज शिल्पी दंपति कार्यकर्ताओं और प्रशिक्षकों ने अपने अपने गांव और क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया।

इस मौके पर दिशादर्शन केंद्र के प्रभारी विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम कोरोनावायरस महामारी से निपटने हेतु कैसे लोगों को जागरूक करने का माध्यम बन सकते हैं। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिये सभी का सतर्क रहना आवश्यक है, सभी की भागीदारी से हम इस महामारी को हराने में सफल होंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »