Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम ( पीसा) के लिए वर्चुअल ट्रेनिंग संपन्न थांदला (मनीष वाघेला)

अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम ( पीसा) के लिए वर्चुअल ट्रेनिंग संपन्न

थांदला (मनीष वाघेला)
जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला के रसायन विज्ञान के शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया जो कि पीसा के मास्टर ट्रेनर भी है ने बताया कि विज्ञान में रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच कौशल को बढ़ाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा पूरे मध्य प्रदेश के समस्त टीजीटी विज्ञान, पीजीटी रसायन, बायोलॉजी, भौतिक विज्ञान के शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित की गई है थी जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के बच्चो को इस परीक्षा के लिए तैयार करना है इस वर्चुअल ट्रेनिंग में लगभग 115 शिक्षकों ने भाग लिया।

चौरसिया ने बताया कि जैसा हम जानते है कि भारतीय छात्र पढ़ाई के मामले में दुनिया के अन्य देशों के छात्रों से पीछे नहीं हैं। यही दर्शाने के लिये केंद्र सरकार ने 2022 में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम में भाग लेने का फैसला लिया है। इसके लिये भारत सरकार और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।इस कार्यक्रम में भारत की तरफ से केंद्रीय विद्यालय संगठन ,नवोदय विद्यालय समिती द्वारा संचालित विद्यालय तथा केंद्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ के विद्यालय भाग लेंगे। पीसा के तहत मूल्यांकन के लिये किसी देश (बड़े देशों के मामले में विशिष्ट भौगौलिक क्षेत्र) के 15 साल की आयु के छात्रों को शामिल किया जाता है जो स्कूली शिक्षा के सभी रूपों अर्थात् सार्वजनिक, निजी, निजी-सहायता प्राप्त आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। भोपाल कार्यालय द्वारा आयोजित इस ट्रेनिग का शुभारंभ सहायक आयुक्त श्रीमती नीलम पाणी द्वारा समस्त शिक्षकों और मास्टर ट्रेनर एन पी नामदेव , संतोष कुमार चौरसिया , रविकांत, विक्रम सिंह का अभिवादन कर ट्रेनिग की शुरुवात की गई तत्पश्चात एन पी नामदेव ने पीसा की आधरना पर प्रकाश डाला,इसके पश्चात रविकांत मिश्रा द्वारा वैज्ञानिक दक्षता पर विस्तृत रूप से बताया तत्पश्चात जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला के पीजीटी रसायन विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया ने क्रिटिकल थिंकिंग, लरनिंग आउटकम और कंपेतेंसी विकसित करने के लिए किए जाने वाले उपकरणों पर विस्तृत प्रकाश डाला और अंत में विक्रम सिंह ने पीसा टेस्ट के संबंध में बताया ।कार्यक्रम के अंत में सागर की स्वाति चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »