Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रेंजर के बाद अब डीएफओ सिकरवार पर बरस रही हैं सीसीएफ की कृपा,शहडोल से कुंडेश्वर टाइम्स के लिए अरविंद द्विवेदी की स्पेशल रिपोर्ट

शहडोल/उमरिया :- जंगल मे इन दिनों जिस तरह से मंगल हो रहा है यह तो बीते दिनों वायरल आडियो और अब उमरिया डीएफओ के करतूतों के रूप में दिखाई दे रहे हैं विगत दिनों के रेत मैनेजमेंट के वायरल आडियो ने वन विभाग के सम्भाग में बैठे सारे अधिकारियों के ईमानदारी की तमाम काले चिट्ठों को आमजनमानस के समक्ष आईने की तरह रख दिया किन्तु भ्रष्टाचार की जड़ें बरगद के वृक्ष की तरह मजबूत हैं जिसकी गुच्छे व शाखाएं जमीन के सैकड़ो गज अंदर व बाहर परत-दर परत बिखरे रहते हैं। हम नही सुधरेंगे हमने बेईमानी की कसम खाई है का नारा वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर सम्भागीय कार्यालय तक चल रहा है सम्भाग में बैठे सीसीएफ ने अपने आंखों में इस तरह से पट्टी बांध रखा है जिसे महाभारत के संजय के उद्बोधन से गलत और सही का ज्ञान होता है खैर यह तो आम बात है मैनेजमेंट का पूरा खेल ऊपरी पायदान से ही होता है। यह तो वायरल आडियो में भी स्पष्ट हुआ है बहरहाल अब बारी है उमरिया डीएफओ की देखना है उन पर सीसीएफ महोदय की क्या कार्यवाही होती है।

क्या ज्ञात हुआ शिकायत में

विगत दिनों वनमण्डल अधिकारी उमरिया के भ्रष्टाचार व करतूतों की शिकायत भोपाल मुख्यालय के वनमन्त्री तक कि गई किन्तु शिकायत की फाइल मंत्री जी कार्यालय से चलते-चलते उमरिया के कार्यालय में आकर सम्भागीय मुख्यालय में दफन हो गई। उमरिया वनमण्डल अधिकारी पे आरोप हैं कि वनमण्डल अधिकारी आरएस सिकरवार अपने कनिष्ठ कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रताड़ित करते हैं इतना ही नही इनकी तानाशाही को इंकार करने की जुर्रत अगर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी करते  हैं उन्हें कालापानी की सजा सुनाने से भी ये जरा भी नही कतराते इनकी तानाशाही में समाज के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाली महिलाएँ भी शामिल है।

ऐसी हुई लीपापोती

उमरिया वनमण्डल अधिकारी आरएस सिकरवार के नाम मे इतने कारनामे हैं कि शायद चन्द अल्फाजो में बयाँ न हो जिसमें महिला कर्मचारियों का भी शोषण शामिल है इनकी बात न मानने पर इनके द्वारा महिला कर्मचारियों को जंगल भेजने वन्यप्राणियों के बीच रहने का दबाव बनाया जाता है। बीते दिनों मनरेगा में किये गए तालाब खुदाई कार्य मे जेसीबी लगाकर इन्होंने मजदूरों का हक तो मारा ही सांथ ही तालाब व जंगल क्षेत्र से निकले मुरुम को राजमार्ग बनाने वाले ठेकेदार को  नौरोजाबाद के बीट सस्तरा के 510 क्रमांक में  बड़े-बड़े हाइड्रा व भारी वाहन लगाकर बेंचे गए यहां तक कि फेंसिंग के लिए आए कांटा तार को औने पौने दाम खरीद बेंचकर खूब माल कमाए काँटा तार को सीधे रेंज आफिस न भेज डिपो में रखवाए गए ताकि उसे मनमर्जी भ्रष्टाचार की कतार में रखा जा सके।  

सगे सम्बन्धियो को दिलाया अनुचित रूप से लाभ।

अपना स्वार्थ तो ठीक है पर वनमण्डल अधिकारी ने अपने निजी रिश्तेदारों को भी लाभ दिलाने में पीछे नही हटे और समस्त संगीन आरोपो के बाद भी पाली रेंज में छोटे-बड़े तालाब जेसीबी से खुदवाकर मुरुम,मिट्टी बेंच खाए इतना ही नही महोदय इस कार्य मे अपने निजी रिश्तेदारों के वाहन लगाकर उन्हें अनुचित रूप से लाभ दिलाया जिसका खामियाजा वाहनों को डिपो के रूप में खड़ा कर कार्यवाही के रूप में भुगतना पड़ा शिकरवार जी जंगल क्षेत्र में 10-12बड़े तालाब खुदवाकर उसकी मिट्टी मुरुम तो चपत ही कर गए सांथ ही तालाबो की राशि भी आहरित कर गए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »