Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

वन स्टाप सेंटर में पीड़ित महिला को उपचार तथा कानूनी सहायता की सुविधा दें – कलेक्टर,रीवा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा – कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने वन स्टाप सेंटर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि वन स्टाप सेंटर में पीड़ित और शोषित महिलाएं आती हैं। उनके ठहरने, भोजन, सुरक्षा तथा उपचार की उचित व्यवस्था करें। उन्हें आवश्यक कानूनी सलाह की पूरी सुविधा दें। जिससे पीड़ित महिला को पूरी सुरक्षा मिल सके। वन स्टाप सेंटर का नवीन भवन तैयार हो गया है। नवम्बर माह से नवीन भवन में ही वन स्टाप सेंटर संचालित होगा। वन स्टाप सेंटर की सेवाओं के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर तथा सभी थानों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करायें जिससे हर पीड़ित महिला को समय पर सहायता और सुरक्षा उपलब्ध करायी जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वन स्टाप सेंटर में एक पैरामेडिकल कर्मचारी तैनात करके उपचार की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक वहां की व्यवस्थाओं को अधिक कारगर बनायें। पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता देने तथा काउंसिलिंग के लिये महिला अधिवक्ताओं का पैनल तैयार करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आउटसोर्स के माध्यम से वन स्टाप सेंटर में कर्मचारियों की व्यवस्था करें। वन स्टाप सेंटर के संबंध में पम्पलेट तथा पोस्टर तैयार करके थाने के माध्यम से वितरित करायें। जिला विधिक सहायता अधिकारी पीड़ित महिलाओं को कानूनी सलाह देने की व्यवस्था करने के साथ पीड़ित महिलाओं को अंतरिम सहायता राशि दिलवाने के लिये भी प्रयास करें। वन स्टाप सेंटर के संचालन में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला विधिक सहायता प्राधिकरण समन्वय से कार्य करें। स्वयं सेवी संस्थाओं का भी इसमें सहयोग प्राप्त करें।
बैठक में वन स्टाप सेंटर में प्राप्त प्रकरणों के निराकरण, पीड़ित महिलाओं के लिये व्यवस्थाओं तथा पुलिस थानों में महिला डेस्क की स्थापना के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने वन स्टाप सेंटर के प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, सहायक संचालक आशीष द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता, डीपीओ रवीन्द्र सिंह, एडीपीओ शशांक प्रियदर्शी, प्रबंधक वन स्टाप सेंटर श्रीमती मनोज शुक्ला, एसआई प्रियंका पाठक, अधिवक्ता समय बहादुर सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »