Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु इस समय लोगों को और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है जिला कलेक्टर श्री तरूण राठी,दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु इस समय लोगों को और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता

दमोह (मोहन पटेल) -जिले के निवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु इस समय लोगों को और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है| कोविड-19 संकमण के प्रकरण लगातार पाये जा रहे है। कोरोना वायरस संकमण के खतरे के बीच त्योहार इत्यादि आने के कारण लोगों में मिलना-जुलना और एकत्रित होना आरंभ हो गया है। शीत ऋतु भी आने को है, जिसके कारण वातावरण का तापमान कम हो जाता है और यह वायरस प्रसार के लिए उपयुक्त होता है। ऐसे में व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता को देखते हुए जिले में विभिन्न विभागों के सहयोग से कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिये ये व्यवहार करें

दूर से अभिवादन करें, ना किसी से हाथ मिलाएं ना गले मिलें। आपस में 2 गज की दूरी जरूर रखें। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क पहनें। बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें। खाँसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढंक कर रखें, श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करें। बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से हाथों को साफ करें। सार्वजनिक स्थानों पर ना थूके, तंबाकू, गुटका, खैनी, पान आदि खाकर यहां-वहां तथा सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें। बार-बार छुए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें। अनावश्यक यात्रा से बचें। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव ना करें। अनावश्यक भीड़-भाड़ इकट्ठा ना होने दें तथा भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जायें। सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित ना करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »