Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अखंड प्रताप सिंह पटेल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन,कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिर्पोट

“ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी:डॉ एस०एस० तिवारी”

देवतालाब (नि०प्र०),

जुड़मनिया मुरली में चल रहे अखंड प्रताप सिंह पटेल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर एस एस तिवारी पूर्व कार्यपरिषद सदस्य अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी ने किया।विशिष्ट अतिथि के रुप में सरपंच सुरेश पटेल एवं युवा समाजसेवी भगवानदास देवा भारती उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉक्टर एस०एस०तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने के लिए ऐसे खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी होता है मैं बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं आयोजन समिति को जिसने ग्रामीण क्षेत्र में संसाधनों के अभाव के बाद भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है।
अध्यक्षता कर रहे युवा समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी ने कहा कहा कि यह आयोजन प्रशंसनीय है मैं आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं एवं ऐसे आयोजनों के लिए यथासंभव जो भी मदद की आवश्यकता होगी मैं सदैव करता रहूंगा।
इस दौरान प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पूर्वा एवं रघुनाथगंज के बीच खेला गया जिसमें रघुनाथगंज की टीम ने पूर्वा को हराकर उक्त प्रतियोगिता में कब्जा किया है‌। विजेता टीम को ₹4000 की नगद राशि से एवं उपविजेता टीम को ₹2000 की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज तोमर,शिवकुमार,शिवबहोर, यूसुफ़ खान, समेत आयोजन समिति से अतुल पटेल,राकेश पटेल,चंद्रशेखर पटेल,संजय पटेल,बिहारी पटेल,नरेश पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रमोद सिंह सेंगर,ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स मऊगंज

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »