Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

*अखिल भारतीय खत्री महासभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित*

*अखिल भारतीय खत्री महासभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित*

थांदला मनीष वाघेला

अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय चुनाव समिति द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है । वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धनराज खत्री गांधीनगर का 3 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है ।

*राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई थी घोषणा*

6 मार्च को अयोध्या में आयोजित 11वी राष्ट्रीय बैठक में नवीन चुनाव की घोषणा की जाकर 5 चुनाव अधिकारी के नामो की सर्वानुमति से घोषणा की जाकर उन्हें नवीन चुनाव प्रक्रिया व चुनाव की तारीख व स्थान तय करने की जिम्मेदारी दी गई थी ।

मुख्य चुनाव अधिकारी अजय टंडन (अमरोहा) के नेतृत्व में अनंत अरोड़ा (पटना), सुनील खन्ना (अमृतसर), कर्नल रवि मेहरोत्रा (देहरादून) एवं शिवप्रकाश अरोड़ा जोधपुर को चुनाव का दायित्व सोपा गया था ।

*16 जून से प्रक्रिया होगी शुरू*

अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी कुन्दन अरोड़ा ने चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की प्रक्रिया 16 जून से प्रारम्भ होकर 27 अगस्त तक चलेगी । 16 जून से 7 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे । 8 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच व 9 जुलाई को नाम वापसी का समय तय किया गया है । 10 जुलाई को उम्मीदवार के नामो की घोषणा की जाएगी ।

11 जुलाई से 5 अगस्त तक मतदाता सूची अनुसार मध्यप्रदेश सहित देशभर के 23 राज्यो के मतदाताओं को रजिस्टर्ड डाक से मतपत्र भेजे जाएंगे । मतदाता अपने अपने उम्मीदवार का चयन कर मतपत्र 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक चुनाव अधिकारियों तक सीलबंद लिफाफे में वापस भिजवाएंगे ।

*27 अगस्त को होगी घोषणा*

27 अगस्त को अमरोहा (यूपी) के कैलास मार्ग स्थित राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल परिसर में मतगणना होकर शाम 6 बजे निर्वाचन की घोषणा की जाएगी ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »