Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

         *अच्छी खबर * थांदला कोविड सेंटर से 4 योद्धा कोरोना को हराकर घर लौटे – स्वास्थ्य विभाग ने समझाइश देकर रिलीव किया

*अच्छी खबर *

थांदला कोविड सेंटर से 4 योद्धा कोरोना को हराकर घर लौटे – स्वास्थ्य विभाग ने समझाइश देकर रिलीव किया

मनीष वाघेला

थांदला। विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से लड़ने वालों के लिए डॉक्टर्स अपनी जी जान लगा रहे है। यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह में अब तक 99 कोरोना संक्रमित यहाँ भर्ती हुए जिनमें से 74 ठीक होकर घर लौट चुके है वही 13 को जिला अस्पताल रेफर किया गया वही 5 अपनी इच्छा से अन्यत्र गए तो 1 ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में 7 कोरोना संक्रमित सेंटर पर है। जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ अनिल राठौर ने बताया कि थांदला के सीनियर डॉक्टर के. परस्ते, डॉ मनीष दुबे, डॉ संजय कटारा, प्रदीप भारती, डॉ पंकज खतेड़िया, डॉ श्वेता खतेड़िया, डॉ वाहिद खान, डॉ कमलेश खतेड़िया, डॉ मंसूरी के साथ स्टाफ नर्स आशा माल, अर्चना गामड़, कविता देवला, चेतना नायक, मंजुला भूरिया के साथ वार्ड बॉय बंटी हठीला, दिनेश परमार तथा गार्ड हलीम गरवाल तथा विजय चौहान ने अपनी भूमिका का कुशलता से निर्वहन करते हुए कोरोना संक्रमित की देखभाल की जिससे यहाँ से ठीक होकर जाने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने बताया कि आज वयोवृद्ध नंदीबाई पाटीदार ग्राम खवासा (80वर्ष), मन्नू कटारा ग्राम तलावड़ा (50 वर्ष), अंकुर गोक 8लेन कर्मचारी (27 वर्ष) व करणसिंग परमार ग्राम बाईडी (45 वर्ष) को आज पूर्णतः स्वस्थ्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। आपको बता दे पूर्व में शासकीय गाइड लाइन के अनुसार 60 वर्ष से ऊपर के मरीजों को व ऑक्सीजन की कमी आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था लेकिन नगर के युवाओं की पहल पर जिला कलेक्टर ने थांदला कोविड सेंटर की मंजूरी देने के बाद नगर व अंचल में कोरोना संक्रमित मरीजों का व मरने वालों का ग्राफ घटा है जिससे नगर की जनता में कोरोनो भय धीरे धीरे कम हो रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »