Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अणु स्मृति दिवस पर अखिल भारतीय चंदना श्राविका मण्ड़ल के सेवा कार्य,थान्दला से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो माणकलाल जैन के साथ मनीष वाघेला की रिर्पोट

थांदला। जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य श्रीउमेशमुनिजी “अणु” की आठवीं पुण्य स्मृति पर सकल जैन संघ में ज्ञान दर्शन चरित्र तप की आराधना के साथ समाज सेवा के कार्य किये जा रहे है। प्रवर्तक देव पूज्य श्रीजिनेन्द्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ पूज्य श्रीधर्मेंद्रमुनिजी एवं साध्वीरत्ना पूज्या श्रीनिखिलशीलाजी आदि ठाणा – 9 के शुभ सानिध्य में आचार्यश्री के जीवनामृत संग आगमवाणी के द्वारा अनेक श्रावक – धर्मलता महिला मण्डल व अखिल भारतीय चन्दना श्राविक मण्डलh द्वारा ज्ञानाराधना के अंतर्गत आचार्य श्री के साहित्य पर ओपन बुक प्रतियोगिता, दर्शन व चारित्र आराधना में अणु का विराट व्यक्तित्व का प्रतिदिन वाचन, अणु स्तवन प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, नवकार महामन्त्र अणु आकार जाप का आयोजन किया जा रहा है। तप आराधना में सभी तपस्वियों के पारणें 20 मार्च को करवाये जाएंगे। वही आयोजन में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रभावना भी दी गई।

महिला मण्डल के सराहनीय सेवा कार्य

अखिल भारतीय चन्दना श्राविका मण्डल डूंगर प्रांत अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुवाड़, श्रीमती सुधा शाहजी, श्रीमती किरण पावेचा, श्रीमती स्वीटी जैन, श्रीमती संध्या भंसाली, श्रीमती हेमा मेहता, श्रीमती सीमा चौघड़िया, श्रीमती चंदा भंसाली, श्रीमती मनीषा, चोपड़ा, श्रीमती सानिया तलेरा, श्रीमती विभा जैन, श्रीमती माधुरी छाजेड़, श्रीमती रश्मि घोड़ावत, महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला कांकरिया, श्रीमती स्नेहलता व्होरा, श्रीमती शांता तलेरा, श्रीमती कमलाबाई सेठिया, श्रीमती पुष्पा घोड़ावत, श्रीमती रसवंती नाहर आदि ने मिलकर धर्माराधना करते हुए समाज सेवा करते हुए स्थानीय शासकीय सिविल अस्पताल, सन्त तेरेसा चिकित्सालय, महर्षि दयानंद सेवाश्रम के साथ झाबुआ रंगपुरा आश्रम, मदर टेरेसा आश्रम पर जाकर भोजन के 500 पैकेट वितरित किये।

माणकलाल जैन, ब्यूरो झाबुआ
मनीष वाघेला, ब्यूरो थान्दला

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »