Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अधिक दाम पर मदिरा की बिक्री के कारण दो दुकानों के लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

कलेक्टर ने दो मदिरा दुकानों के लाइसेंस एक दिन के लिए किए निलंबित

रीवा (kundeshwartimes) कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा की बिक्री करने के कारण दो मदिरा दुकानों के लाइसेंस 24 जून को एक दिन के लिए निलंबित करने तथा जुर्मान के आदेश दिए हैं।

अधिक दर पर मदिरा की बिक्री की लगातार मिल रही सूचनाओं पर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कंपोजिट मदिरा दुकान देवतालाब क्रमांक एक में मदिरा निर्धारित दर 205 रुपए से 45 रुपए अधिक मूल्य में बेची जा रही थी। इसी तरह कंपोजिट मदिरा दुकान बीड़ा में मदिरा का निर्धारित मूल्य 65 रुपए से 15 रुपए अधिक दर पर मदिरा बेची जा रही थी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दोनों प्रकरणों में पंचनामा बनाकर मामला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रकरण के संबंध में लाइसेंसी विक्रेताओं द्वारा दिए गए प्रतिवेदन को संतोषजनक न पाए जाने पर दोनों दुकानों पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाने तथा इनके लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

इसी क्रम में कार्यपालन मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार देवतालाब मानसिंह आर्मो एवं आबकारी विभाग रीवा के उपनिरीक्षक मनोज कुमार बेलवंशी के निगरानी में देवतालाब की देशी अंग्रेजी शराब दुकान क्रमांक 1 को एक दिवस के लिए सीज कर दिया गया है दिया कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला दंडाधिकारी प्रतिमा पाल जीके विधिवत आदेशा अनुसार जिले में दो दुकान में सूची के हिसाब से ज्यादा रेट में बेचते हुए पाए जाने पर एक दिवस के लिए सीज करने के लिए आदेशित किया गया था जिसमें मां लक्ष्मी के नाम से लाइसेंसी देशी अंग्रेजी शराब की दुकान देवतालाब क्रमांक 1 को सीज करने का काम अधिकारियों द्वारा दुकान मैनेजर को चेतावनी देते हुए सीज हुई दुकान आसपास नजर ना आने के लिए कहा गया सीज हुई दुकान पर किसी तरह से छेड़खानी की गई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

इस मौके पर कार्यपालन मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार देवतालाब मानसिंह आर्मो रीवा से आए आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मनोज कुमार बेलवंशी एवं आबकारी विभाग के पुरुष / महिला फोर्स लौर थाना स्टाफ सहित मीडिया कर्मी एवं पत्रकार प्रमोद सिंह सेंगर मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »