Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अपनी जान जोख़िम में डालकर बेजुबान वन्य प्राणियों को बचाने वाले तफ़्सील हुए सम्मानित पन्ना से कुंडेश्वर टाईम्स ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

इंसानों को विषधरों से बचाने का भी करते हैं काम

पन्ना। अपनी जान जोखिम में डालकर संकटग्रस्त बेजुबान वन्य जीवों की जान बचाने वाले रेस्क्यू टीम के सदस्य तफ़्सील खान को पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सम्मानित किया है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी समारोह में डॉ. उत्तम कुमार शर्मा, क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व एवं रिपुदमन सिंह भदौरिया, उप संचालक के द्वारा तफ्सील खान को वन्य प्राणी से संबंधित उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य के लिए सहर्ष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने तफ़्सील के उज्जवल की कामना की है, साथ ही यह आशा व्यक्त की, भविष्य में भी वे इसी तरह सराहनीय कार्य करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि, पन्ना टाइगर रिजर्व के योग्य एवं अनुभवी वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता के कुशल नेतृत्व वाली रेस्क्यू टीम की ख्याति प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर है। इस रेस्क्यू टीम ने मध्यप्रदेश और दूसरे प्रदेशों में अनेकों बार संकटग्रस्त वन्य जीवों के बेहद मुश्किल तथा चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देते हुए बेजुबानों की जान बचाकर अपनी दक्षता व श्रेष्टता को साबित किया है। पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम में डॉक्टर गुप्ता के बाद युवा तफ्सील खान को टीम का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य माना जाता है। क्योंकि, टाइगर, हाथी, तेंदुआ, भालू आदि वन्यजीवों के रेस्क्यू ऑपरेशन में उनकी सराहनीय भूमिका और कार्य कुशलता को पार्क प्रबंधन के अलावा आमजन ने अनेकों बार नज़दीक से देखा है।

बताते चलें कि, तफ़्सील मुश्किल में फंसे वन्य जीवों की जान बचाने के अलावा ड्यूटी के बाद इंसानों को विषधरों (जहरीले जीवों) मसलन, सांप, गुहेरे, बिच्छू आदि से बचाने का काम काफी छोटी उम्र से पूर्णतः निःशुल्क कर रहे हैं। जब कभी किसी के घर या व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई जहरीला जीव निकलता है और वह तफ्सील से मदद मांगता है, तो उसे निराश नहीं होना पड़ता है। पीटीआर की रेस्क्यू टीम का यह जांबाज युवा तत्परता से मौके पर पहुंचकर विषधर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ देता है। अपनी इस समाज सेवा के जरिए तफ्सील खान इंसानों व ज़हरीले जीवों दोनों के जीवन को बचाने का सरहनीय और साहसिक कार्य लगभग दो दशक से कर रहे हैं। फलस्वरूप, पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा तफ्सील खान को सम्मानित किये जाने की खबर आने के बाद से पार्क के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पन्ना के नागरिकों ने हृदय से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।।         

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »