Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अपनी पत्नी के साथ खाट के पाया से मारपीट कर हत्या कारित करने वाले आरोपी पति को हुई आजीवन कारावास की सजा

अपनी पत्नी के साथ खाट के पाया से मारपीट कर हत्या कारित करने वाले आरोपी पति को हुई आजीवन कारावास की सजा

मनीष वाघेला
जिला मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.03.2019 को सुबह करीबन 04:00 बजे फरियादी अपने घर में सो रहा था तभी उसके भतीजे की लड़की अर्पिता फरियादी बुलाने आई और बोली की पिता मां को मार रहे हैं तो फरियादी कालू, पारसिंह के घर गया तो देखा कि अभियुक्त राजिया अपनी पत्नीर सुमित्रा को खटिया के पाये से मारपीट कर रहा है। फरियादी ने आरोपी राजिया से बोला कि क्यों मार रहा है तो आरोपी बोला कि तु कौन होता है वह अपनी पत्नीे को मारे या कुछ भी करे तभी वहां पर बीजूबाई और पारसिंह भी आ गये और बीच बचाव करने लगे तो आरोपी राजिया ने बीजूबाई को भी खाट के पाये से मारा, जो उसके हाथ की कलाई में चोट लगी आरोपी उन्हें मां-बहन की गालियां देते हुये मारने दौड़ा तो तीनों वहां से डरकर भाग गये। फिर आरोपी अपनी पत्नी मृतिका सुमित्रा को मारपीट करता हुआ अपने घर ले गया। फरियादी ने चौकीदार को फोन कर अपने घर बुलाया और वे आरोपी के घर गये तो आरोपी उन्हें देखकर गाली देने लगा और उसने बोला कि अपनी पत्नी को मार डाला है। अगर किसी ने पुलिस में रिपोर्ट करने की कोशिश की तो वह उसे जान से खत्मआ कर देगा और आरोपी वहां से चला गया। गांव के लोग इकट्ठे हो गये चौकीदार ने सुमित्रा के भाई को फोन लगाया परिवार के लोग आये देखा तो सुमित्रा मर चुकी थी उसके सिर में, आंख पर, कमर में और हाथ पैरों में चोट होकर खून निकल रहा था फरियादी कालू ने मौके पर रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस थाना मेघनगर द्वारा धारा 294, 323, 506, 302 भा.दं.वि. में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। मृतिका के कपड़े एवं विसरा, खून आलूदा मिट्टी, खाट का पाया जप्त कर रासायनिक जांच हेतु विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाये गये। अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा प्रकरण को जघन्य् एवं सनसनीखेज की श्रेणी में रखते हुये प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान शासन की ओर से उप-संचालक (अभियोजन) श्री के.एस. मुवेल जिला झाबुआ द्वारा अभियोजन साक्षियों की साक्ष्य तथा तर्क प्रस्तुत कर प्रकरण को आरोपी के विरुद्ध संदेह से परे साबित किया। माननीय न्यायालय श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार गुप्ता साहब द्वारा आरोपी राजिया पिता मलिया आयु 25 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुरा थाना मेघनगर जिला झाबुआ को दोषी पाते हुये धारा 302 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास एवं 100 रूपये का अर्थदण्ड, धारा 325 भा.दं.वि. में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 100 रुपये का अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
शासन की ओर से प्रकरण में संपूर्ण संचालन उप-संचालक (अभियोजन) श्री के.एस. मुवेल द्वारा किया गया।
सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन), जिला झाबुआ

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »