Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अभद्र टिप्पणी के बाद बवाल मामले में 15 आरोपियों को जेल, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

बरेली(kundeshwartimes)- : शीशगढ़ में शुक्रवार रात हुए बवाल के बाद शनिवार को फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. बसअड्डे पर समुदाय विशेष के लोगों को बुलाने का प्रयास किया गया. पुलिस की सतर्कता के चलते साजिश कामयाब नहीं हो पाई. रविवार को शीशगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया. उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं चार किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

दो समुदाय के किशोरों ने की थी टिप्पणी

शुक्रवार रात को पहले विशेष समुदाय के किशोर ने दूसरे के धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की. इसके बाद दूसरे समुदाय के किशोर ने भी अभद्र टिप्पणी कर दी. इसके विरोध में समुदाय विशेष के लोगों ने शीशगढ़ में बवाल कर दिया था. भीड़ ने टिप्पणी करने वाले किशोर के घर पर पथराव किया था. पुलिस से भी धक्का-मुक्की की थी. रात 12 बजे तक कस्बे में अराजकता की स्थिति रही. इस मामले को लेकर थाना शीशगढ़ में पांच सौ से ज्यादा लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए गए थे. इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 25 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था.

शनिवार को फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

पुलिस की सख्ती के बावजूद शनिवार को फिर से मामले को लेकर समुदाय विशेष के एक अन्य नाबालिग ने फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्टकर रात दस बजे अपने समुदाय के लोगों से शीशगढ़ बसअड्डे पर जुटने के लिए उकसाया. पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल तत्काल मौके पर पहुंच गए.रविवार को इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष शीशगढ़ निवासी अंकुश राज ने भी रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस ने पोस्ट डालने वाले इस नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया. एसपी देहात ने बताया कि शीशगढ़ व शाही थाने में दो और मुकदमे दर्ज कराए गए हैं.

इन लोगों पर हुई कार्रवाई

 

शीशगढ़ बवाल में अब तक दर्ज हुए छह मुकदमों में पुलिस ने 15 आरोपियों को पकड़ा. इसके अलावा चार नाबालिग भी हिरासत में लिए गए हैं. इन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है. शीशगढ़ में बिलासपुर अड्डा निवासी हस्सान व हामिद रजा, शरीफनगर का जुनैद व जावेद, तकिया का मोहम्मद समी व खुशामुद्दीन, गढ़ी का मोहम्मद इस्लाम, अनस व आकिब, अगवाड़ा का फिरोज अहमद, बरेली अड्डा का अकरम, कंचनकुआ का नदीम, नवाबनगर का रिहान, बहेड़ी अड्डा का मोहम्मद अयान और सीमा मार्केट के अमन को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया.

वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट

शीशगढ़ बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर करीब 50 स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं. अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. शीशगढ़ में बवाल के दौरान शाही के गांव फिरोजपुर निवासी अजमल हुसैन ने भी सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की. रविवार को हिमांशु पटेल ने पुलिस को ट्वीट किया तो मामले की जांच के बाद एसआई ओमपाल सिंह की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »