Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अभियान चलाकर लंबित प्रकरणों का समाधानकारक निराकरण करायें,सीएम हेल्फलाइन के प्रकरणों पर कलेक्टर शख्त,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 15 अक्टूबर 2020. कलेक्टर इलैयाराजा टी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की।  उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन के लिये समय निर्धारित करें तथा लंबित प्रकरणों का समाधानकारक निराकरण सुनिश्चित करायें। शिकायतकर्ता से बात कर उसकी शिकायत का समाधान करें तथा यदि आवश्यकता हो तो कैंप लगाकर शिकायतों का निराकरण करायें।
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिला अधिकारी प्राप्त आवेदन पत्रों का समय सीमा में निराकरण करायें समय पर निराकरण न होने पर प्रकरण अगले स्तर पर चले जाते हैं ऐसी स्थिति निर्मित न हो अत: इनका त्वरित निराकरण कराया जाय। समीक्षा के दौरान कतिपय विभागों द्वारा निराकरण की दिशा में प्रयास न किये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला पंचायत द्वारा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के समाधानकारक समय पर निराकरण किये जाने की प्रशंसा की तथा अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया इसी प्रकार समय पर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण निराकृत करायें। बैठक में कमिश्नर नगर निगम मृणाल मीणा, सीईओ जिला पंचायत स्वप्निल वानखेड़े सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »