Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अमरवाड़ा विधायक ने विधायक निधि के लाखों रुपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

हर्रई(kundeshwartimes)- शनिवार को अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह विधायक निधि के लाखों रुपए की लागत के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन हेतु हर्रई विकासखंड के धनौरा क्षेत्र पंहुचे।


विधायक शाह द्वारा ग्राम धनौरा में तीन रंगमंचों के भूमि पूजन के साथ ही ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में ग्राम सगोनिया में धार्मिक संगठन जय गुरुदेव से जुड़े धर्म प्रेमियों के लिए विधायक निधि से स्वीकृत रंगमंच का भूमिपूजन किया साथ ही अपने उद्बोधन में विधायक श्री शाह ने जय गुरुदेव संगठन से जुड़े लोगों की प्रशंसा की।


सगोनिया की महिलाओं द्वारा सगोनिया से छुआ तक सड़क बनाने की मांग विधायक शाह के समक्ष रखी गई, त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक शाह ने अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर उचित दिशा निर्देश दिए एवं ग्राम छुआ के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। ग्राम वासियों के विशेष आग्रह पर अमरवाड़ा विधायक ने वृक्षारोपण किया। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक श्री शाह का जोरदार स्वागत किया, ग्रामीणो ने महिलाओं सहित आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक श्री शाह को भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक श्री शाह के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धनौरा अध्यक्ष सुनील नेमा, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक पालीवाल, पप्पू नेमा, लब्बू खंगार धनौरा सरपंच, ग्राम पंचायत झिरना सरपंच रहमान शाह, भुमका से शंकर शाह, हर्रई नगर परिषद पार्षद सुनील इरपाची, रमेश इरपाची, दुर्गेश ठाकुर, बल्लू अहिरवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »