Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अवधि समाप्त होने के बाद भी मजौना सरपंच सचिव नही दे रहे आरटीआई के तहत जानकारी,जनपद के नोटिस की कर रहे सरेआम अवहेलना

देवसर(kundeshwartimes)- सरकार द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम लागू कर भले ही सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने की कोशिश की जा रही हो लेकिन कई विभागों में इस महत्वपूर्ण अधिनियम की सरेआम अवहेलना की जा रही है उदाहरण स्वरूप देवसर जनपद के ग्राम पंचायत मजौना सरपंच सचिव सूचना का अधिकार अधिनियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं मजौना के उपसरपंच अनुराग द्विवेदी ने पंचायत में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देकर कुछ जानकारी चाही है आवेदन देने के बाद महीनों गुजर गए लेकिन अभी तक सरपंच सचिव कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराए हैं इस संबंध में जनपद कार्यालय देवसर से पंचायत को नोटिस भी जारी कर तीन दिवस के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है लेकिन सरपंच सचिव की मनमानी इस कदर चल रही है कि जनपद के नोटिस की भी कोई परवाह नहीं है जिस तरह से सरपंच सचिव जानकारी छिपा रहे हैं ऐसे में अपने आप साबित होता है कि निश्चित रूप से कहीं न कहीं बड़ा घोटाला हुआ है इसीलिए जानकारी उपलब्ध कराने में पसीने छूट रहे हैं


सरेआम कर रहे आरटीआई अधिनियम का उल्लंघन

मजौना सरपंच सचिव इन दिनों शासन प्रशासन को भी चुनौती दे रहे हैं क्योंकि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी न देकर खुलेआम इस अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं फिलहाल भले ही आवेदक अपीलीय अधिकारी का दरवाजा खटखटाएं लेकिन इतना जरूर है कि जानकारी छिपाने के पीछे की वजह पर स्थानीय प्रशासन को विचार करने की आवश्यकता है

बड़ा घोटाला होने की आशंका

जिस तरह से मजौना सरपंच सचिव सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी नहीं दे रहे हैं ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पंचायत में निश्चित रूप से बहुत बड़ा घोटाला हुआ है वैसे भी आए दिन इस पंचायत में हुए निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगाये जाते रहे हैं तथा ऐसे वेंडर जिनकी कोई भी दुकानें नहीं है उनके नाम से भी लगातार लगाकर लाखों रुपए की राशि आहरित की जा रही है कुल मिलाकर पंचायत में फर्जी भुगतान होने के आरोप आए दिन लगते आ रहे हैं शायद यही वजह है कि मजौना सरपंच सचिव के आरटीआई अधिनियम के तहत जानकारी देने में पसीने छूट रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »