Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अवैध रेत पकड़ने गई टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी घायल, दो थानों में दर्ज हुआ मामला

शहडोल(kundeshwartimes)- जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार नाला में रेत के अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। जानकारी के अनुसार जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि वहां पर तीन ट्रैक्टर और चार रेत माफिया मौजूद थे। पुलिस कर्मियों की संख्या कम देखकर रेत माफियाओं ने उनपर हमला कर दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग गए। इस हमले में थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को चोट लगी हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि खैरहा के मझियार नाला से अवैध रेत का उत्खनन हो रहा था, जिसकी जानकारी पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह अपने एक सहयोगी आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचे । थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया तो दूसरे ट्रैक्टर को उनके साथ मौजूद आरक्षक ने पकड़ा, लेकिन पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के चलते रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और ट्रैक्टर छुड़ाकर भाग निकले।
इसके बाद घटनास्थल से थाना प्रभारी थाने पर पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि रेत माफिया सिंहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पुष्पेंद्र पांडेय व उसके परिवार के हैं। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खैरहा एवं सिंहपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से माफिया पुष्पेंद्र पांडेय के घर उन्हें पकड़ने पहुंची। इसके बाद माफियाओं ने एक बार फिर पुलिस पर हमला कर दिया।

थाना प्रभारी सहि‍त पुलिसकर्मी घायल

इस हमले में थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को चोट लगी हैं। दोनों थानों की पुलिस ने जब पुष्पेंद्र पांडे को पकड़ने का प्रयास किया तो वहां मौजूद पुष्पेंद्र के परिवार के लोग पुलिस पर टूट पड़े और पुलिस पर हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस ने दो आरोपितो को पकड़ लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिंहपुर थाना पुलिस ने कई आरोपितों पर शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज कर मारपीट व बलवा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं खैरहा थाने में भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना पुलिस के साथ गाली गलौज व अन्य धाराओं पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों थानों में अलग-अलग धाराओं पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कुल दो लोगों को अब तक पकड़ा गया है।

पटवारी को ट्रैक्‍टर से कुचल दिया था

इससे पहले देवलोंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर में अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर रेत माफिया ने मौत के घाट उतार दिया था। जिला प्रशासन खनिज विभाग की अनदेखी के चलते जिले में रेत का अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है और अब सरकारी हमले पर भी हमला होने लगा है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कभी कभार एक दो गाड़ियां पड़कर खनिज विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है जबकि बड़े अवैध माफियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »