Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अवैध शराब के विरूद्ध झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,39,26,460/-रू. किमती अवैध शराब ट्रक सहित जप्त,झाबुआ से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

झाबुआ(kindeshwar times) पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अगम जैन द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने के संबंध में सख्त निर्देश दिये गये थे।


इसी तारतम्य में दिनांक 20.02.2023 को अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी झाबुआ सुश्री बबीता बामनिया के मार्गदशन में थाना कोतवाली एवं चौकी पिटोल को चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 20 फरवरी की रात्रि 03 बजे चौकी पिटोल को अपने विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि इंदौर- अहमदाबाद हाईवे पर इंदौर तरफ से एक ट्रक क्रं. RJ-19-GB-9854 में अवैध शराब भरकर गुजरात तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली एवं चौकी पिटोल की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर ग्राम कालिया में नाकाबंदी कर घेराबंदी की। जिससे ट्रक को पकड़ने में सफलता मिली। ट्रक में बैठे दो व्यक्तियों को ट्रक से उतारकर उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम महिपाल पिता लालारामजी राणा उम्र 23 वर्ष निवासी मिठडा खुर्द जिला बाड़मेर राजस्थान, मनुर पिता मुलतान खान उम्र 21 वर्ष निवासी मिठडा खुर्द छोरीमिना जिला बाड़मेर राजस्थान का होना बताया। ट्रक की जब तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर रखे कन्टेनर में छिपाकर अवैध शराब रखी हुई थी। उसमें रखी 625 पेटी अवैध शराब कुल 5625 बल्क लीटर किमती 21,26,460/-रू. की जप्त की गई। जिस पर थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अवैध शराब के स्त्रोतो के संबंध में विवेचना जारी है।
आरोपियों के नाम :-
1. महिपाल पिता लालारामजी राणा उम्र 23 वर्ष निवासी मिठडा खुर्द जिला बाड़मेर राजस्थान,
2. मनुर पिता मुलतान खान उम्र 21 वर्ष निवासी मिठडा खुर्द छोरीमिना जिला बाड़मेर राजस्थान
आरोपियों से जप्त सामग्री :-
1. अवैध शराब किमती 21,26,460/-रू.
2. एक ट्रक क्रं. RJ-19-GB-9854 किमती 16,00,000/-रू.
3. कन्टेनर किमती 2,00,000/-रू.
कुल किमती 39,26,460/-रू.
सराहनीय कार्य में योगदान :-
संपुर्ण सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, चौकी प्रभारी पिटोल उनि पल्लवी भाबर, सउनि अमितसिंह, प्रआर. 323 दिलीपसिंह, आर. 192 अजीतसिंह, आर. 141 प्रेमसिंह, आर. 08 मुकेश, सैनिक. अंतरसिंह, आर. चा, 118 अनसिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »