Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अशासकीय स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण के लिए एक वर्ष की छूट,राज्य शासन ने लिया निर्णय

रीवा 21 अप्रैल 2020. राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियोंवस अशासकीय स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण के लिए एक वर्ष की छूट दी है। यह अवधि पूर्व में दो बार बढ़ाई जा चुकी है। लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाये जाने के कारण संस्थाओं को होने वाली कठिनाईयों तथा विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब 31 मार्च 2021 तक के लिए सभी अशासकीय स्कूलों की मान्यता को यथावत मान्य किया गया है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध सभी अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूल जिनकी मान्यता 31 मार्च 2020 को समाप्त हो गई है। उन्हें नियमों के अनुसार मान्यता नवीनीकरण के लिए इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया से छूट दी गयी है। इन सभी स्कूलों को शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए मान्यता नवीनीकरण की फीस आगामी सत्र तक के लिए स्थागित की जाती है। नवीन मान्यता के लिए एमपी ऑनलाइन के मान्यता प्राप्त पोर्टल पर सत्र 2020-21 के लिए आवेदन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए समय सीमा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 30 मई 2020 कर दी गयी है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »