Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“असली सोने का बिस्कीट बताकर धोखाधड़ी कर नकली सोने का बिस्कीट बेचने वाले आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

 

 

“असली सोने का बिस्कीट बताकर धोखाधड़ी कर नकली सोने का बिस्कीट बेचने वाले आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

मनीष वाघेला

घटना का विवरण :- फरियादी कीडु ने बताया कि दिनांक 31.03.2021 की शाम को वह व उसका दोस्त दीवान, गुर्जर ढाबे पर बैठे थे कि शाम करीब 06:00 बजे एक स्वीफ्ट कार क्रं. GJ-06-PB-4147 आकर रूकी और उसमें से दो व्यक्ति 01. जैसाभाई पिता राधाभाई रबारी निवासी भाद्रोही जिला कच्छ गुजरात एवं 02. इमरान पिता कालु भाई शेख निवासी कडीयावर कालोनी बालासिंदूर जिला महीसागर उतरे और फरियादी को अपने पास बुलाकर बोले के उसके पास सोने के बिस्कीट है, एक बिस्कीट सस्ते में 15,000/-रू. में दे दुंगा। लालच में आकर फरियादी ने 15,000/-रू. देकर बिस्कीट ले लिया। उनके पास 08 ओर सोने के बिस्कीट बेचने की बात कहीं तो फरियादी को शंका होने पर उस बिस्कीट को सोनी के पास ले जाकर जांच कराई तो वह बिस्कीट नकली होना पाया गया। उक्त सूचना मिलने पर तत्काल थाना कोतवाली में धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

असली सोने का बिस्कीट बताकर नकली सोने का बिस्कीट 15,000/-रू. में बेचने की घटना की सूचना मिलते ही थाना कोवताली की पुलिस टीम द्वारा तत्काल अलर्ट जारी कर उक्त आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। ये दोनों बदमाश अन्य लोगो के साथ नकली सोना बेचने की धोखाधड़ी ना कर दे इसलिये इन्हे जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्त में लेना बहुत जरूरी था। उक्त आरोपी आसपास ही स्वीफ्ट कार क्रं. GJ-06-PB-4147 से घुमने की सूचना मिली। जिस पर थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। उनके कब्जे से 08 नकली सोने के बिस्कीट एवं स्वीफ्ट कार जप्त की गई।

आरोपियों के नाम :-

01. जैसाभाई पिता राधाभाई रबारी निवासी भाद्रोही जिला कच्छ गुजरात

02. इमरान पिता कालु भाई शेख निवासी कडीयावर कालोनी बालासिंदूर जिला महीसागर

जप्त सामग्री :-

01. 09 सोने के नकली बिस्कीट (08 आरोपियों से, 01 फरियादी से जप्त)

02. स्वीफ्ट कार क्रं. GJ-06-PB-4147 किमती 4,00,000/-रू.

03. 04 मोबाईल किमती 13,000/-रू.

04. नगदी 4,500/-रू.

सराहनीय कार्य में योगदान :-

                           उक्त घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि श्याम कुमावत, एसआई जगदीश नायक, प्रआर. महेन्द्र, आरक्षक 52 भैरव, आरक्षक चालक आशीष का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »