Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आखिर एनसीएल की परियोजनाओं के पास क्यों खुल जाती हैं कबाड़ की दुकानें।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

कबाड़ की दुकानों से तो नहीं जुड़े हैं परियोजनाओं में होने वाली चोरी के तार। आसपास की बस्तियों में भी होती है आए दिन चोरियां,पुलिस उदाशिन या दे रही संरक्षण


सिंगरौली(kundeshwartimes)- एनसीएल की परियोजनाओं तथा विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के आसपास कबाड़ की दुकानें क्यों खुल जाती हैं ये अपने आप में विचारणीय पहलू है,अब सिंगरौली जिले में जहां भी आपको एनसीएल की परियोजनाएं तथा एनटीपीसी सहित अन्य कंपनियां नजर आएंगी वहां कबाड़ की दुकानें अवश्य मिलेंगी,और कबाड़ की दुकानें खुलते ही चोरियों का सिलसिला शुरू हो जाता है,इन दिनों

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माजन बगीचे में कबाड़ की दुकान संचालित हो रही है,इधर एनसीएल की अमलोरी तथा निगाही सहित विभिन्न परियोजनाओं एवं आसपास की सभी छोटी बड़ी कंपनियों में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आती रहती हैं,,साथ ही शहर एवं आसपास की बस्तियों में भी आए दिन छोटी बड़ी चोरियां होती रहती हैं,कुल मिलाकर योद्योगिक कंपनियों की भारी क्षति हो रही है वहीं अन्य रहवासी भी त्रस्त हो चुके हैं लेकिन इस अवैध कारोबार पर स्थानीय पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है,कार्यवाही ना होने से अपने आप साबित होता है कि पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार चल रहा है

कहीं कबाड़ दुकान से तो नहीं जुड़े हैं चारों के तार

जिस तरह से नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ की दुकान संचालित हो रही है और अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि कहीं कबाड़ दुकान से तो इन चोरों के तार नही जुड़े हैं,क्योंकि चोरी का माल ठिकाने लगाने के लिए नजदीकी कबाड़ दुकान से सुरक्षित जगह और क्या हो सकता है,और सबसे बड़ी बात एक ही थाना क्षेत्र में चोरी करना तथा उसी थाना क्षेत्र में माल ठिकाने लगाने में एक ही थाने की पुलिस का डर रहेगा,और यदि संबंधित थाने की पुलिस उदाशीन हुई या फिर किसी कारण वश संरक्षण देने लगी तो फिर कोई व्यवधान उत्पन्न होने वाला नहीं है

फिर क्यों होती है चोरियां

अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस थाना की जिम्मेदारी रहती है फिर भी क्षेत्र में अक्सर चोरियां क्यों होती हैं ये अपने आप में बड़ा सवाल है,ऐसे में तो यही कहा आएगा की स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से पूरा कारोबार चलता है,यदि ऐसा नहीं है तो पुलिस को इस कारोबार के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए लेकिन कभी भी इन चोरों पर बड़ी कार्यवाही नहीं होती जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »