Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आखिर किसके संरक्षण में फलफूल रहीं देवसर बाजार की कबाड़ दुकाने,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

चोरी का पहुंच रहा सामान,कभी नहीं होती दुकानों की जांच

देवसर(kundeshwartimes)यदि आपका घर जियावन थाना क्षेत्र में है तो आपको हर समय सुरक्षित रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके घर का ताला कभी भी टूट सकता है और घर में रखे सामान पार हो सकते हैं यही नहीं आपके घर के बाहर या खेतों में लगे सिंचाई पंप सहित अन्य सामान भी सुरक्षित ना समझिए,ऐसा इसलिए क्योंकि क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है,जी हां आप सही सुन रहे हैं जियावन थाना क्षेत्र स्थित नौढिया बाजार में संचालित तीनो कबाड़ दुकानों की वजह से क्षेत्र में चोर तथा चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, बाजार में संचालित दुकानों की वजह से चोरों को चोरी का सामान बेचना बहुत ही आसान हो गया है इसी वजह से चोरों का कारोबार बेखौफ फलफूल रहा है,उल्लेखनीय है कि नौढिया बाजार में संचालित कबाड़ की दुकानों में चोरी का सामान पहुंच रहा है तथा कबाड़ दुकानों में पहुंचते ही सारा सामान रातों रात अन्य प्रांतों में भेज दिया जाता है इसी वजह से क्षेत्र में होने वाली चोरी का पर्दाफाश नही हो पाता,शायद यही वजह है कि पिछले कुछ अंतराल से क्षेत्र में तमाम छोटी बड़ी चोरियां हुई लेकिन आज तक एक भी चोरी गए समान का पता नहीं चल सका

धड़ल्ले से फलफूल रहीं कबाड़ की दुकानें

इन दिनों जियावन थाना के नौढिया बाजार में तीन जगह कबाड़ की दुकानें संचालित है एक दुकान पूर्वी बायपास में इरफान कबाड़ी की तथा एक दुकान सेंट मेरी स्कूल के बगल में पप्पू कबाड़ी की वहीं एक दुकान सहुआर पेट्रोल पंप के बगल में आयुष गुप्ता की इस तरह से तीन दुकाने इन दिनों देवसर बाजार के आसपास धड़ल्ले से फलफूल रहीं हैं लेकिन इन दुकानों की कभी जांच नही होती

चोरी का पहुंच रहा सामान

आरोप है की इन कबाड़ की दुकानों में बेधड़क चोरी का सामान पहुंच रहा है,कबाड़ माफिया कबाड़ खरीदने के नाम गांवों में घूमते रहते हैं तथा उसी दौरान घरों के बाहर पड़े सामानों पर नजर बनाए रहते हैं तथा रात होते ही वही समान पार कर रातों रात कबाड़ की दुकानों में पहूंचा देते हैं

क्षेत्र में बढ़ीं चोरी की वारदातें

जियावन थाना क्षेत्र में पिछले कुछ अंतराल से चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं,हालत यह हो गई है की शाम ढलने के बाद यदि घरों के बाहर कुछ सामान पड़ा रह गया तो समझो सुबह तक गायब हो जाएगा,गाड़ियों के पार्ट्स सिंचाई पंप ,तथा इसी तरह के अन्य सामान की चोरी तो क्षेत्र में आम बात हो गई है,शायद ही क्षेत्र के कोई ऐसे शख्स हों जो चोरी की घटनाओं के शिकार ना हुए हों।

नही होती इन दुकानों की जांच

एक ओर क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में फलफूल रहीं कबाड़ दुकानों की जांच ना करना अपने आप संदेह पैदा करता है क्योंकि इन कबाड़ की दुकानों में चोरी गए समान पहुंचने की संभावना निश्चित ही बनी रहती है ऐसी स्थिति में इन दुकानों की समय समय पर गहन पड़ताल करने की आवश्यकता रहती है लेकिन इन दुकानों की जांच करने की जरूरत ना समझना लोगों के समझ में नहीं आ रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »