Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आचार्यश्री 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ने पत्रकारों को दिया मंगल आशीर्वाद, थांदला से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

आईजा के प्रदेश महासचिव राजकुमार हरण भी हुए सम्मानित

झाबुआ। पत्रकार की कलम सरस्वती की कलम है, आप लोग हमारी वाणी को अपनी लेखनी एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से घर-घर में पहुंचा कर जिस कुशलता के साथ अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है।
उक्त विचार जावरा में प्रथम बार चातुर्मास कर रहे हैं अहिंसा तीर्थ के प्रणेता आचार्यश्री 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ने दिगंबर जैन मांगलिक भवन में प्रेस क्लब जावरा के सदस्यों से एक चर्चा के दौरान व्यक्त किए। आपने कहा कि पत्रकार देश की रीढ़ की हड्डी होता है देश की स्वतंत्रता से लेकर आज तक जो भी क्रांति आई है या समाज में सुधार आया है उस में महत्वपूर्ण योगदान मीडिया कर रहा है मेरे गुरू दिवाकर आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज का भी मीडिया से बहुत अच्छा संपर्क था। आज केस लोचन के तत्काल बाद ही आप प्रेस से रूबरू हुए सभी पत्रकारों को आपने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। तथा अपने कर कमलों से रोग व्याधि विनाशक रक्षा कवच प्रदान किया तथा उनका बहू मान भी किया। इस अवसर पर आप ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की बात भी कही तथा कहा कि हमें अपने देश को आगे बढ़ाना है अवसर आ गया है कि हम स्वयं आत्मनिर्भर बनें और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें आपने कहा कि आज की युवा पीढ़ी धर्म से विमुक्त नहीं हुई है इनको सही मार्गदर्शन देने की नितांत आवश्यकता है। वर्तमान प्रतिस्पर्धा का युग है धन बड़े लेकिन मानव में अहंकार या अभिमान नहीं आना चाहिए आपने सभी प्रश्नों का बहुत ही संतोषप्रद सम्मानजनक हल बताया । इस अवसर पर प्रेस क्लब जावरा के परामर्शदाता अभय सुराणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरु की महतापर प्रकाश डाला तथा आह्वान किया कि जावरा की इस पावन भूमि पर आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज का चातुर्मास ऐतिहासिक हो तथा हम सबका कल्याण हो । हुमड दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री रितेश जैन ने संचालन किया इस अवसर पर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष एवं निर्मित होने जा रहे हैं अहिंसा तीर्थ में भूमि दान दाता एव 21 लाख से अधिक की राशि का सहयोग करने वाले श्री महावीरजी मादावत का प्रेस क्लब जावरा के अध्यक्ष संजय चौधरी परामर्शदाता अभय सुराणा सचिव राजकुमार हरण ने अपने सभी साथीयो की उपस्थिति में उनका सम्मान किया इस अवसर पर दिगंबर समाज के अध्यक्ष पवन पाटनी, हुमड समाज के अध्यक्ष रितेश जैन पारस गंगवाल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं महिला मंडल की अनेक सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी आईजा प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने दी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »