आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनपद अध्यक्ष महोदया ने फहराया तिरंगा अजयगढ़ से कुंडेश्वर टाईम्स ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट
सीईओ ने पढा मुख्यमंत्री का संदेश
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता ने नगर परिषद कार्यालय में फहराया झंडा

समस्त शासकीय कार्यालयों में मुख्य अधिकारियों ने फहराया झंडा

पत्रकारो का किया गया सम्मान प्रदान किये प्रसस्ति पत्र व कलम डायरी
अजयगढ़ (kundeshwartimes) 77 वां स्वतंत्रता दिवस अजयगढ़ में बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे मुख्य कार्यक्रम स्थानीय अजयपाल स्टेडियम में आयोजित किया गया इस अवसर पर नगर परिषद में अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता द्वारा राजस्व में एसडीएम सत्यनारायण दर्रो स्वास्थ्य विभाग में बीएमओ डॉ केपी राजपूत थाना में प्रभारी एसआई रतिराम प्रजापति सहित विभिन्न शासकीय व प्राइवेट स्कूलों शासकीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में जनप्रतिनिधियो व कार्यालय के मुख्य अधिकारियों के द्वारा सुबह 8 बजे झंडा फहराया और सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि मुख्य समारोह स्थानीय अजयपाल स्टेडियम में शामिल हुए जहां पर
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामरती यादव के द्वारा झंडा फहराया गया । उपरांत राष्ट्रगान गाया गया और
स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा भाषण सांस्कृतिक व नशा मुक्ति का संदेश देते हुए प्रस्तुतियां दी गई
इसके उपरांत छात्र छात्राओं को सील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया वही कार्यक्रम में प्रशासनिक कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने हेतु प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वही अजयगढ के पत्रकारों को प्रसस्ति पत्र डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।




