Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आजादी के अमृत महोत्सव’’ अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम अंतर्गत जनपद पंचायत पटेरा में हुआ शिविर आयोजित/समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

’’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम अंतर्गत
जनपद पंचायत पटेरा में हुआ शिविर आयोजित

दमोह ( विंध्य सत्ता ) – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह श्रीमति रेनुका कंचन के मार्गदर्शन में ’’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम अंतर्गत आज ग्राम पटेरा में शिविर विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ द्वितीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष केके मिश्रा द्वारा किया गया। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शरद कुमार लटौरिया, जनपद पंचायत सदस्य, पैनल अधिवक्ता हरेन्द्र सिंघई एवं विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुये न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शरद कुमार लटौरिया द्वारा बताया गया कि महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें उनके कानूनी अधिकार की जानकारी देना है, ताकि वे जान सकें कि कानून ने उन्हें कितनी सुरक्षा प्रदान की है और वे कानून के माध्यम से कौन-कौन से हक प्राप्त कर सकती है। अत्याचार, अन्याय और शोषण के विरूद्ध कैसे लड सकती है, ऐसी महिलायें जो किसी भी न्यायालय में उनके विरूद्ध चल रहे प्रकरण अथवा उनके द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले प्रकरण में स्वयं के व्यय पर अधिवक्ता लगाने में असमर्थ हैं ऐसी महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता योजना के अंतर्गत अधिवक्ता एवं अन्य व्यय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है । इस हेतु संबंधित महिला संबंधित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकती है, साथ ही निःशुल्क कानूनी परामर्श के लिये कार्यालय से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकती हैं।
कार्यक्रम में द्वितीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा उपस्थित सभी जन को गरीबी उन्मूलन योजनाओं, जन उपयोगी लोक अदालत, नेशनल लोक अदालत, म.प्र. अपराध पीडित प्रतिकर योजना आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »