Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आजादी के अमृत महोत्सव पर माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वद्यालय में कार्यशाला एवं चित्र प्रदर्शनी हुई आयोजित

रीवा(kundeshwartimes)
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा में आयोजित दो दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव पर केंद्रित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल एवं पत्र सूचना कार्यालय भोपाल के द्वारा दो दिवसीय 15 एवं 16 मार्च तक आयोजित की जाने वाली भव्य चित्र प्रदर्शनी का आज विधिवत शुभारंभ हुआ।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल कुलपति प्रोफेसर के.जी. सुरेश के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार आचार्य, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री पुष्पराज सिंह, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, पत्र सूचना कार्यालय भोपाल के अपर महानिदेशक श्री प्रशांत पाठरावे, विजुअल स्टोरी टेलर जयपुर से डॉ. तबीना अंजूम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l


इसी कड़ी में दूसरे सत्र में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और पत्रकारिता राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम के अतिथियों के स्वागत किया गया। पत्र सूचना कार्यालय भोपाल के एडीजी श्री प्रशांत पाठरावे द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गई।

डॉ तबीना अंजुम आजादी ने अमृत महोत्सव के अवसर पर इस कार्यशाला के महत्व पर अपने विचार रखें पुराने समय के दृश्यों को देखकर आजादी के अमृत महोत्सव की कहानी को आमजन तक पहुंचाने का यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है l पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव पर लगी प्रदर्शनी के बारे में पूरे बारिकी से जानकारी दी l प्रोफेसर राजकुमार आचार्य द्वारा इस आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया गयाl कि आजादी के वीर सपूतों को डिजिटल तरह से बताना बहुत ही अच्छा प्रयास है राष्ट्रों का इतिहास के बारे में आज के युवा को समझना होगा l अध्यक्षीय उद्बोधन के रुप में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश के द्वारा बताया गया कि सामान्यता हम लोग उन वीर सपूतों को जानते हैं जो काफी विख्यात है लेकिन इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम क्षेत्रीय और उन गुमनाम शहीदों वीर सपूतों को जानते हैं जो हमारे देश को आजाद कराने में उनका एक बड़ा ही योगदान है आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ अविनाश बाजपाई कुलसचिव माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के द्वारा किया गया l कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री अजय उपाध्याय के द्वारा किया गया l इस बीच अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान भी किया गया l

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »