Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक का किया विदाई सम्मान समारोह अजयगढ़ से कुंडेश्वर टाईम्स ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

संगठनात्मक संकुल स्तरीय बैठक भी सम्पन्न हुई

अजयगढ़। शास.नरदहा हाय.से.स्कूल में विज्ञान शिक्षक के रूप में पदस्थ रहे श्री इन्द्रपाल त्रिपाठी जी आज अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए…जहॉ संघ के जिलासंयोजक/कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनोद अवस्थी एवं व्लॉक अध्यक्ष अजयगढ प्रवीण पाण्डेय के मुख्य-आतिथ्य में विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर श्री त्रिपाठी जी को भावभिनी विदाई स्वरूप श्रीफल,शॉल,भगवान जुगलकिशोर जी की प्रतिमा सप्रेम भेंटकर सहर्ष सम्मान किया गया,साथ ही उपस्थित समस्त स्थानीय व क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत शिक्षको ने भी पुष्प,गुलदस्ते उपहार भेंट कर संवंधीजन सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान किया|सभी ने आपके 34 वर्ष के एक लम्बे समयबद्ध/कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल का स्मरण करते हुए प्रेरणास्वरूप संकल्प लिया|तत पश्चात संगठनात्मक नरदहा संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ,जहॉ संवर्ग हितार्थ विषयगत चर्चा कर संकुल कार्यकारणी का विस्तार करते हुए,संकुल अध्यक्ष मतादीन अनुरागी,उपाध्यक्ष कमलेश सिंह यादव,एवं सचिव रामनरेश सिंह जी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया |           

बैठक में प्रमुखरूप से संघ के व्लॉक उपाध्यक्ष सीएसी द्वय घनश्याम विश्वकर्मा,कामता प्रसाद वेडिया,मलेन्द्र कुमार सुनकर,श्रीमती नीलम पटेल,श्रीमती सरिता चौरसिया जी सहित अनेक संघ समर्थित शिक्षाविद बहने व शिक्षक साथी उपस्थित रहे |

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »