Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आदिवासी के नाम धोखाधड़ी कर कियोस्क संचालक ने केसीसी बनवाकर लगाया लाखों का चूना,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर(kundeshwartimes)- सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भर्रा निवासी एक गरीब आदिवासी के नाम बैंक से केसीसी के तहत धोखाधड़ी कर लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है,बताया जाता है कि कियोस्क संचालक करथुआ निवासी कृष्ण कुमार पटेल पिता सुखनाथ पटेल ने एक आदिवासी के नाम पर केसीसी बनवाकर बैंक से ऋण मंजूर कराकर राशि आहरित कर ली है,
मामले की शिकायत पीड़ित आदिवासी ने जियावन थाने में दर्ज कराई है

यह है मामला

पीड़ित आदिवासी महेंद्र सिंह पिता जगजीवन खैरवार द्वारा जियावन थाने में की गई शियायत के अनुसार यू बी आई कियोस्क संचालक कृष्ण कुमार पटेल पिता सुखनाथ पटेल ने पीड़ित से सरकारी कर्ज की राशि में छूट दिलाने के नाम पर जमीन एवं बैंक संबंधी समस्त दस्तावेज ले लिया और बैंक से केसीसी बनवाकर पीड़ित के नाम ऋण मंजूर कराकर राशि आहरित कर लिया बताते हैं कि कियोस्क संचालक ने इसी तरह से और भी कई गरीबों के साथ धोखाधड़ी किया है यदि जांच हो तो कई खुलासे सामने आएंगे

सहकारी बैंक घोटालेबाज का लड़का है कियोस्क संचालक

बताया जाता है कि आदिवासी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में सच्चाई इसलिए झलकती है क्योंकि कियोस्क संचालक कृष्ण कुमार पटेल पिछले दिनों सहकारी बैंक में घोटाला करने का आरोपी सुखनाथ पटेल का लड़का है सुखनाथ पटेल के बारे में बताया जा रहा है की इसने कुछ वर्ष पहले सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला किया था आरोप सिद्ध भी हुआ था तथा जेल की हवा भी खानी पड़ी थी,अब इनके लड़के के उपर जिस तरह से आरोप लग रहे हैं ऐसे में माना जा रहा है कि निश्चित ही इनकी बैंको मे अच्छी खासी पैठ होगी,फिलहाल कियोस्क संचालक के उपर लगाए जा रहे आरोप की गहन पड़ताल के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएंगी

इनका कहना है

करथुआ में कियोस्क संचालक के खिलाफ कुछ शिकायतें हुई हैं जिसकी अभी जांच चल रही है जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

संतोष तिवारी

थाना प्रभारी जियावन

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »