Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त हुए निलंबितः कन्या परिसर छात्रावास में 14 साल की मासूम की मौत के मामले में लापरवाही पड़ी भारी, जबलपुर किया गया अटैच,छिंदवाड़ा से आकाश कोचे की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा(kundeshwartimes
कन्या परिसर स्थित छात्रावास में नाबालिक छात्रा के द्वारा आत्महत्या के मामले में विभागीय मंत्री कुमार विजय शाह ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही की।मीनाक्षी सिंह उप सचिव मध्यप्रदेश शासन मंत्रालय जनजातीय कार्य विभाग ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सत्येंद्र सिंह मरकाम को निलंबित कर दिया है।

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक/पी.एम./ टी.ए.डी./15/2024 भोपाल, दिनांक 16.02.2024 के अनुसार दिनांक 15.02.2024 को छिन्दवाडा स्थित संयुक्त सीनियर कन्या छात्रावास में प्रवेशित छात्रा कु. अनामिका पिता श्री सहस राम धुर्वे निवास ग्राम मैनिखापा द्वारा छात्रावास में आत्महत्या कर ली गई, घटना का प्रकाशन अखबार में भी हुआ है, परन्तु सत्येन्द्र सिंह मरकाम, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा द्वारा इस घटना की जानकारी मुख्यालय को तत्परता से प्रेषित नहीं की गई, संयुक्त सीनियर कन्या छात्रावास अधीक्षिका इन्द्राणी वेलवंशी एवं सहायक अधीक्षिका अभिलाषा साहू प्रकरण में दोषी है, इनको तत्काल प्रभाव से निलंबित नहीं किया गया, जिला मुख्यालय की आवासीय शिक्षण संस्थाओं का भी समुचित पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण नहीं किया गया।

सत्येन्द्र सिंह मरकाम, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा का उक्त कृत्य अपने पदीय कर्तव्यों के पालन में लापरवाही का द्योतक है।

सत्येन्द्र सिंह मरकाम, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होकर दण्डनीय है। अतः सत्येन्द्र सिंह मरकाम, को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय उपायुक्त, जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास जबलपुर संभाग जबलपुर निर्धारित किया जाता है। सत्येन्द्र सिंह मरकाम, को निलंबन अवधि में मूलभूत नियम 53 (1) एवं (2) के तहत नियमानुमार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इन पर भी हो सकती है कार्यवाही

घटना में लापरवाही बरतने के मामले में जिम्मेदार संयुक्त सीनियर कन्या छात्रावास अधीक्षिका इन्द्राणी वेलवंशी एवं सहायक अधीक्षिका अभिलाषा साहू और मंडल संयोजक रवि कनौजिया जिन पर छात्रावासों के निरीक्षण का जिम्मा है जिला प्रशासन इन पर शीघ्र ही कड़ी कार्यवाही कर सकता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »