Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आपकी परिषद आपके द्वार वार्ड नंबर 09 में पहुंचे परिषद के आला अधिकारी सीएमओ अध्यक्ष ने किया तत्काल निराकरण

आपकी परिषद आपके द्वार

वार्ड नंबर 09 में पहुंचे परिषद के आला अधिकारी सीएमओ अध्यक्ष ने किया तत्काल निराकरण

मनीष वाघेला

थांदला  मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की थांदला नगर परिषद एकमात्र ऐसी परिषद है जो नगरहित में नगर के वाशिन्दों की समस्या उनके द्वार जाकर सुनकर त्वरित निराकरण कर हर नागरिक को समस्या से मुक्त कर बिजली पानी सड़क जैसी ज्वलंत समस्या से मुक्त कर स्वच्छ भारत के नक्शे कदम पर नगर परिषद थांदला ने एक कदम आगे बढ़कर नगर को स्वच्छ बनाने की पहल कर नगर का सर्वांगीण विकास की ओर दृढ़ संकल्पित होइन्ही आशा के साथ आज प्रातः से ही नगर परिषद का अमला वार्ड नंबर 09 में अध्यक्ष बंटी डामोर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में वार्ड में निरीक्षण करते देखे गये। स्मरण रहे कि वार्ड नंबर 09 की गिनती ऐतिहासिक वार्ड में की जाती है उक्त वार्ड नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल का वार्ड है एवं इसी वार्ड से बघेल रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजई हुए थे नगर परिषद का अमला सर्वप्रथम अयोध्या बस्ती दयाल नगर ढोली मोहल्ला शांति कालोनी फखरी कॉलोनी में भ्रमण कर वार्ड वासियों की समस्या सुन कर तत्काल निराकरण किया गया अयोध्या बस्ती में सीसी रोड हैंडपंप की स्वीकृति सहित समस्त वार्डों में कुल 54 समस्या वार्ड वासियों द्वारा बताई गई जिसे लोकप्रिय अध्यक्ष बंटी डामोर व सीएमओ अशोक सिंह चौहान द्वारा मौके पर ही 42 समस्या का तत्काल निराकरण कर शेष कार्य माह जून के पूर्व रोड गटर नाली,बिजली का कार्य पूर्ण करने की संबंधित कर्मचारियों को आदेशित किया मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोकसिंह चौहान आज आक्रमक नजर आए अयोध्या बस्ती में शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर संबंधित व्यक्ति को फटकार लगाई आपने कहा कि 07 दिवस के अंदर अतिक्रमण हटाले अन्यथा परिषद का अमला इसे हटाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी अवैध निर्माण करता की होगी नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने वार्ड वासियों को कहा कि यह वार्ड आपका है आप वार्ड को सुंदर बनाएं गंदगी ना करें नगर हित में नगर के विकास का संकल्प लेकर नगर को स्वच्छ बनाएं आपकी परिषद आपके द्वार मैं शीतल जैन यशदीप अरोड़ा विजय गिरी गौरांग सिंह राठौड़ गौरव रमेश शब्बीर धार्मिक आचार्य गोपाल श्रीमती सुनीता मेडा उर्मिला प्रजापत हिना शेख दिलीप महबूब राजू दीपक सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »