Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आपदा की घड़ी में ग्राम पंचायतें नियमों को दिखा रहीं हैं ठेंगा,”आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 53 का धड़ल्ले से हो रहा है उल्लंघन”कुंण्डेश्वर टाइम्स डिप्टी हेड विकास भारद्वाज की कलम से

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने हेतु सरकार द्वारा तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं वही इस बीच ग्राम पंचायतों को भी ग्रामीण स्तर पर मोर्चा संभालने हेतु आदेशित किया गया है।जहां 5 वर्ष तक योजनाओं की खटिया खड़ी करने वाली पंचायतें आपदा काल में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही हैं।एक ओर विविध सामाजिक संगठन अपने मानवीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए विविध प्रकार की सेवाओं में संलग्न है। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री के आवाहन पर राहत कोष में यथाशक्ति दान भी दिया जा रहा है।
मऊगंज जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली दर्जनों पंचायतों में मास्क वितरण एवं सैनिटाइजर के छिड़काव के नाम पर शासकीय आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।जहां एक ओर भोली-भाली जनता के साथ छलावा किया जा रहा है तो वही उक्त कारनामों की वजह से कोरोना जैसी महामारी को भी आमंत्रण दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंचों की मिलीभगत से जहां अमानक स्तर के मास्क वितरण कर खानापूर्ति की जा रही है तो वही सैनिटाइजर के छिड़काव करने की बजाय उसे अपने तिजोरी में भरने का भी कार्य किया जा रहा है।विविध ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जा रही है की सरपंच सचिव द्वारा एक घर-एक मास्क नियम के साथ अमानक स्तर के मास्क का वितरण किया जा रहा है। सैनिटाइजर के नाम पर एक दिन कुछेक ग्राम पंचायतों में छिड़काव कर दिया गया है इसके साथ ही सैनिटाइजर का वितरण ग्रामीणों को नहीं किया जा रहा है।
अब सवाल खड़ा होता है की जिस परिवार में 6 सदस्य निवासरत हैं वह एक मास्क लगाकर किस प्रकार से इसको रोना महामारी से युद्ध करेंगे। पंचायतों द्वारा सैनिटाइजर का वितरण ना करना भोली-भाली जनता को महामारी के दौर में बीमारी के आगोश में धकेलने जैसा प्रतीत हो रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कब तलक प्रशासन की आंखें खुलती हैं और पंचायतें एवं पंचायत कर्मी आदेशों के साथ ढर्रे में आते हैं या फिर अमानवीयता का यह खेल यूं ही जारी रहेगा।

विकास भारद्वाज, डिप्टी हेड कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »