Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आपातकाल के 45 वीं वर्षगांठ पर सरयू प्रसाद वैद्य का भाजपाइयों ने किया सम्मान,हनुमना से सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

हनुमना – 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा अपनी सत्ता को बचाने के लिए 25 जून की अर्धरात्रि को आपातकाल घोषित कर देश के लाखों राष्ट्र भक्तों को जेल की सीखचों के पीछे धकेल कर यातनाओं की पराकाष्ठा करने की 45 वीं वर्षगांठ पर भाजपा मंडल हनुमना द्वारा मंडल अध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बिंध्य में जनसंघ के संस्थापक तथा लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ भाजपा नेता सरयू प्रसाद जी वैद्य के निवास श्री रामानुज आयुर्वेदिक औषधालय पहुंचकर अंग वस्त्र तथा श्रीफल के माध्यम से सम्मानित कर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए औषधालय स्थित दिव्य श्रीवैकुंठम के भगवान श्री बैकुंठनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्रीवैद्य जी जैसे पार्टी के भीष्म पितामहों कि त्याग और तपस्या का परिणाम है कि आज जनसंघ से लेकर भाजपा के रूप में अनेक राज्यों के साथ ही केंद्र में मोदी जी जैसे कुशल नेतृत्व के माध्यम से समूचे राष्ट्र ही नहीं विश्व के मार्गदर्शक बने हुए हैं। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान जेल में दी गई यातनाओं का जिक्र करते हुए वैद्यजी का गला रूंध गया आंखों से अश्रुपात होने लगे। उन्होंने कहा ऐसी यातनाएं तो शायद गुलामी के दौरान अंग्रेजों ने भी नहीं दी रही होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री शुक्ल के अतिरिक्त मंडल महामंत्री ज्योति गुप्ता कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजेश कुमार मिश्रा उपाख्य रज्जू अंकित मिश्रा कृष्ण दत्तशुक्ला
रोहित गुप्ता, लवकुश गुप्ता तारकेश्वर गुप्ता,शिवम केसरी उपाख्य संजू,शनीकेशरी आदि की उपस्थित विशेष उल्लेखनीय रही।

सम्पति दास गुप्ता, ब्यूरो हनुमना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »