Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आम्बुआ से काकड़बारी राष्ट्रीय राज्यमार्ग की सड़क के दोनो ओर हुए गढ़्ढे,राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन ने मात्र खानापुर्ति के तौर पर आम्बुआ से भाबरा तक सड़क की साईडे भरी,कुंडेश्वर टाइम्स के लिए रिजवान खान की रिपोर्ट

मुसाफिरो की जान हमेशा रहती है जोखिम में
पूर्व में भी ठेकेदार ने साइड पट्टी कही भरी तो कही ऐसे ही छोड़ भागा

रिजवान खान@ आलीराजपुर

आलीराजपुर जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) ग्राम आम्बुआ से काकड़बारी राष्टीय राज्यमार्ग क्रमांक 57 के दोनो किनारे की सड़क की साइड पट्टी में बड़े बड़े खड्डे है जिस पर से वाहन निकालना काफी मुश्किल रहता है। आम्बुआ से काकड़बारी तक का यह रोड पहले तो सिंगल पट्टी रोड है और दाहोद व्यापारिक और स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए रोजाना आलीराजपुर कुक्षी और बड़वानी बाग जोबट और अन्य गांवों से सेकडो की तादात में यह से राहगीरों की आवाजाही रहती है जिनको इस सड़क से निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि यह सड़क राष्ट्रीय राज्य मार्ग है और इसकी देखरेख अब राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण की है जिसका जिले में अता पता ही नही है । कुछ दिन पूर्व हमारे द्वारा खबर लगाने के बाद साइड पट्टी को भरने के लिए ठेकेदार ने काकड़बरी से शुरुआत तो की परंतु ग्राम मालपुर या कालियावाव तक मुरम डाल ठेकेदार कहा ला पता हो गया किसी को भी पता नही। स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की समस्या को आज भी अनदेखा कर रहे है।
भाजपा और कांग्रेस सोई कुंभकर्ण की नींद
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह भूरिया ने कहा कि जोबट उप चुनाव में भाजपा कांग्रेस जैसी राजनेतिक पार्टियों ने चुनाव में बड़े बड़े वादे किए थे जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल थे परंतु चुनाव निपट जाने के बाद नेताओ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कुंभकरण के जैसे अगले चुनाव तक नींद ही आ जाती है जो फिर चुनाव आने से पहले तक नही खुलती जिसका खामियाजा स्थानीय, ग्रामीण और बाहरी राहगीरों को अपने वाहनों को क्षतिग्रस्त होते हुवे देखने को मिलते है और कभी कभी अपने परिवार के किसी सदस्य को हमेशा के लिए खो देना भी पड़ता है। आजादी के 75 वर्षो बाद भी आदिवासी जिले की इस सड़क की दुर्दशा यहां के स्थानीय राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों की तिजोरिया भरने का जरिया ही बन कर रह गया है ।
24 फरवरी को राज्यपाल आलीराजपुर जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर में
ज्ञात हो कि 24 फरवरी 2022 को मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल एक दिवसीय आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगें। इस दौरान राज्यपाल दोपहर दोपहर 2.30 बजे आलीराजपुर जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3ः10 बजे आजाद कुटिया पर अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित करेंगे। महामहिम मंगू भाई पटेल दोपहर 3.40 बजे झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर आम्बुआ से चन्द्रशेखर आजाद नगर के बीच प्रशासन द्वारा मात्र खानापुर्ति के नाम पर सड़क के दोनो ओर मिट्टी भरने का कार्य आरंभ कर राज्यपाल को खुश करने का काम किया जा रहा है। जबकि आम दिनों में इस सड़क को देखने के लिये प्रशासनिक अमले से कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि मिली जानकारी के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन आलीराजपुर से चन्द्रशेखर आजाद नगर तक शासकिय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आवागमन करते रहते है परंतु इस मार्ग को सुधारने के लिये किसी भी अधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »