Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आम का जूस पीने के दर्जन भर लोग हुए बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर,उपचार जारी।। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपति दास गुप्ता की रिपोर्ट

सीधी(kundeshwartimes)- बहरी थाना अंतर्गत मौहरिया गांव में शनिवार तड़के उस समय कोहराम मच गया। जब एक ही परिवार के दर्जन भर लोग आम खाने के बाद उल्टी दस्त से पीड़ित होकर कराहने लगे। जैसे ही उसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। जहां एंबुलेंस के माध्यम से सभी पीड़ितों को बहरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आम का रस निकालकर परिवार के सदस्यों ने खाया

जानकारी के अनुसार मौहरिया निवासी ज्ञानेंद्र मिश्रा द्वारा बहरी बाजार से शुक्रवार करीब 4 बजे डेढ़ किलोग्राम आम खरीदा गया। घर पहुंचने पर रात को इसी आम का रस निकालकर परिवार के सभी सदस्यों ने पिया व आम खाया। रस पीने के एक दो घंटे के बाद एक-एक कर घर के सदस्यों को उल्टी-दस्त, बुखार, सिर दर्द, चक्कर आने की समस्या शुरू होने लगी।

ये हुए बीमार

फूड पाइजनिंग का शिकार हुए लोगों में ज्ञानेंद्र पिता काशी प्रसाद मिश्र, सचिन पिता सच्चिदानंद मिश्र, भूपेंद्र पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा, सत्यम पिता ज्ञानेंद्र मिश्र, कौशल्या पति ज्ञानेंद्र मिश्र, शशिकला पति भूपेंद्र मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, भारती मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, इहू मिश्रा, गुड्डू मिश्रा शामिल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इनका कहना है

फूड पाइजनिंग की समस्या होने पर बहरी अस्पताल से कुछ बच्चों को रेफर किया गया था। उनका उपचार जारी है, अब वह खतरे से बाहर हैं।

–डा.एसबी खरे, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल सीधी

़

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »