Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आरईएस विभाग देवसर में वर्षों से लगा है ताला,एसडीओ अपने आवास से एवं सभी उपयंत्री जिला मुख्यालय से कर रहे कार्य, सिंगरौली कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर(kundeshwartimes)- आरईएस विभाग देवसर में पिछले लंबे अरसे से ताला लटका हुआ है एसडीओ के चेंबर सहित सभी दफ्तरों में कुर्सियां जंग खा रही है ताले लटके हुए हैं, एसडीओ अरुण चतुर्वेदी अपने देवसर स्थित कमरे में रहते हैं वही समस्त उपयंत्री जिला मुख्यालय वैढन में आशियाना बना लिए हैं जिला मुख्यालय से ही देवसर के विभिन्न सेक्टरों का कामकाज चल रहा है ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय जनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है उपयंत्रियों से आए दिन लोगों के विभागीय काम पढ़ते रहते हैं तथा ब्लॉक मुख्यालय में न रहने की वजह से जिला मुख्यालय में जाना पड़ता है जबकि नियम के तहत सभी उपयंत्रीयों को ब्लॉक मुख्यालय देवसर में ही रहना चाहिए तथा एसडीओ एवं अन्य जिम्मेदारों से समय-समय पर मीटिंग कर सेक्टरों में भ्रमण करना चाहिए लेकिन आरईएस विभाग देवसर में पिछले लंबे अरसे से मनमानी करने की सभी हदों को पार कर दिया गया है

आरईएस विभाग के दफ्तर में जड़ा है बरसों से ताला

आरईएस विभाग देवसर में पिछले लंबे अर्से से ताला जड़ा हुआ है एसडीओ देवसर स्थित अपने आवास से कामकाज कर रहे हैं शुक्रवार को जब आर ई एस देवसर के कार्यालय का जायजा लिया गया तो पूरे दफ्तर में जगह-जगह ताले ही नजर आए तथा दफ्तर का नजारा यह बता रहा था कि वहां वर्षों से साफ सफाई नहीं की गई है तथा भवन की पुताई नहीं की गई है भवन का मरम्मत एवं देखभाल ना करने की वजह से खंडहर होता जा रहा है

जिला मुख्यालय में रहते हैं सभी उपयंत्री

एसडीओ अरुण चतुर्वेदी तो भले ही दफ्तर में ना रहते हो लेकिन कमसे कम ब्लाक मुख्यालय स्थित अपने कमरे से विभागीय कामकाज कर रहे हैं हालांकि उन्हें भी कार्यालयीन समय में शासकीय दफ्तर में ही रहना चाहिए, उनके अलावा ब्लॉक के सभी उपयंत्री जिला मुख्यालय में रहते हैं बताया जाता है कि ब्लॉक मुख्यालय में कुल 5 उपयंत्री पदस्थ है जो एक सरई में रहते हैं तथा चार उपयंत्री जिला मुख्यालय वैढन में रहते हैं जिस वजह से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत होती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »