Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,23 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन, 28 मार्च को निकाली जाएगी लाटरी

भोपाल(kundeshwartimes)-  शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये आवेदन 23 मार्च तक लिए जाएंगे और 28 मार्च को लाटरी प्रक्रिया के तहत प्रवेश दे दिए जाएंगे। यह पहला मौका है, जब समय से उक्त प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका फायदा कमजोर आय वर्ग के बच्चों को होगा, वे प्रवेश मिलने के बाद समय से स्कूल जाना शुरू कर सकेंगे।

पहले 15 जून से शुरू होती थी प्रक्रिया

हर साल आरटीई के लिए 15 जून से आवेदन शुरू होते थे और अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती थी। प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद भी इतना लंबा समय लगाया जा रहा था कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचते-पहुंचते अक्टूबर से नवंबर आ जा रहा था।

मैपिंग समय से पूरी होने के परिणाम

राज्य शिक्षा केंद्र के सहायक संचालक एवं आरटीई नियंत्रक रमाशंकर तिवारी ने बताया कि बीते वर्षों में बच्चों की मैपिंग और मान्यता से संबंधित कार्यों में देरी होती थी। इस कारण प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू होती थी और लंबे समय तक चलती थी। इस बार ये दोनों काम समय से कर लिए थे, इसलिए प्रक्रिया समय से शुरू कर दी है।

अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया कर ली जाएगी पूरी

लाटरी के बाद 31 मार्च से 10 अप्रैल के बीच आवंटित स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रवेश लेना होगा। 13 अप्रैल से आरटीई के तहत रिक्त सीटों की द्वितीय काउंसलिंग शुरू होगी। स्कूलों के लिए च्वाइस को 13 से 18 अप्रैल के बीच अपडेट किया जाएगा। द्वितीय चरण की आनलाइन लाटरी 20 अप्रैल को निकाली जाएगी। 20 से 25 अप्रैल तक आवंटित स्कूल में प्रवेश लेना होगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »