Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आरा में मनचलों ने 9वीं क्लास की छात्रा को मारी गोली, कल दी गई थी धमकी

बिहार/आरा(kundeshwartimes) बिहार में आए दिन मनचलों की करतूतों से ना सिर्फ महिलाएं और बच्चियां परेशान रहती हैं, बल्कि पुलिस के लिए भी ये सिरदर्द बने रहते हैं. आरा में एक मनचले की करतूत से हड़कंप मच गया है. दरअसल हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल से घर लौट रही 9वीं क्लास की छात्रा (15 वर्षीय) को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है.बेखौफ बदमाशों ने छात्रा को गोली थाना से महज कुछ ही दूरी पर मारी है. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद से आस-पास के लोगों में रोष देखने को मिल रहा है. मामला आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल का है.
मनचले का विरोध करने की सजा: वहीं गोलीबारी की घटना में घायल छात्रा को इलाज के लिए आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बारे में घायल छात्रा की सहेली ने बताया कि हम लोग जब भी स्कूल से पढ़कर घर लौटते हैं, तब कुछ मनचले युवक रास्ते में हम लोगों को परेशान करते हैं.

पुलिस का बयान

वहीं घटना के बारे में भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि “निजी स्कूल की एक छात्रा को नवादा चौक पर एक युवक द्वारा गोली मारी गई है, जिससे वह घायल हो गई है. छात्रा का इलाज आरा के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. युवक के साथ बीते दिनों लड़की की किसी बात को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया है.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »